विदुषी भारतीय ज्योतिषज्ञ महिला खना ’

IMG-20231227-WA0031

ओ३म्

‘विदुषी भारतीय ज्योतिषज्ञ महिला खना ’

–मनमोहन कुमार आर्य, देहरादून।

  गणित में लीलावती एवं ज्योतिष में खना का नाम बहुत प्रसिद्ध है। विदुषी खना लंका द्वीप के एक ज्योतिषी की कन्या थी। सातवीं या आठवीं सदी की बात है। उज्जयिनी में महाराज विक्रम का राज्य था। उसके दरबार में बड़े–बड़े कलाकार, कवि, पण्डित, ज्योतिष आदि विद्यमान थे। वराह ज्योतिषियों का अगुआ था। उसकी गणना नवरत्नों में होती थी। इतिहासज्ञ वराह–मिहिर के नाम से परिचित है। मिहिर वराह का लड़का था। समय आने पर लंका के उक्त ज्योतिषी की कन्या खना से उस मिहिर का विवाह हो गया, जो ज्योतिष में पारंगता थी। कभी–कभी घर के भीतर बैठी खना ससुर वराह को बड़ी से बड़ी भूल का ज्ञान करा देती थी। नगर वाले नहीं जानते थे कि मिहिर की पत्नी इतनी विदुषी है। मिहर का पिता वराह खना की विद्वता पर मन ही मन कुढ़़ता था। उसे यह बात कभी अच्छी नहीं लगती थी कि वह समय पर मेरी गणना में भूल निकाला करे। खना को ऐसी–ऐसी गणनाएं आती थीं,  जिनका वराह या मिहर को थोड़ी मात्रा में भी ज्ञान नहीं था। 

 

एक दिन उज्जैन के राजा विक्रमादित्य जी ने तारागणों के सम्बन्ध में वराह से कठिन प्रश्न किया। उसने महाराज से उत्तर देने के लिए मौका मांगा। सन्ध्या–समय घर लौट कर वह प्रश्न हल करने लगा, परन्तु किसी प्रकार से मीमांसा न हुई। रात में भोजन करते समय बात की बात में खना ने उसे समझा दिया। वराह यह सोचकर प्रसन्न हुआ कि पुत्र–वधू की विद्या से राजसभा में मेरा मान बना रहेगा। 

 

दूसरे दिन राजा ने हल की विधि पूछी। वराह को कहना ही पड़ा कि प्रश्न का हल उसकी पुत्रवधु खना ने किया है। राजा तथा सभा–सदस्य चकित हो उठे। राजा ने कहा, ‘उसे आदर के साथ सभा में लाइये, हम उससे और प्रश्न करेंगे।’ वराह को यह बात अच्छी न लगी। इसे अपना अपमान जानकर पिता–पुत्र दोनों ने खना की जीभ काट ली, जिसके कारण वह राज दरबार में उपस्थित न हो सकी। 

 

खना की यशोकीर्ति आज भी अपने बनाये सिद्धान्तों के कारण जीवित है। 

 

हमने विदुषी ज्योतिषज्ञ महिला खना का यह विवरण ‘‘विदुषी नारियां” पुस्तक से लिया है। इस पुस्तक के लेखक हैं श्री वेद प्रकाश ‘सुमन’, सम्पादक ‘तपोभूमि मासिक’। इस पुस्तक का प्रकाशन 38 वर्ष पूर्व सन् 1986 में हुआ था। इस पुस्तक में 9 भारतीय प्रसिद्ध प्राचीन महिलाओं के जीवन चरितों पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तक की कुल पृष्ठ संख्या 34 है। पुस्तक में गार्गी, मैत्रेयी, महारानी मदालसा, विदुषी सुलभा, लोपामुद्रा, गणितज्ञ लीलावती आदि के चरित्र दिए गए हैं। पुस्तक पठनीय है। पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशक – सत्य प्रकाशन, मथुरा का धन्यवाद है। हम आशा करते हैं कि पाठक विदुषी खाना के इस चरित्र व वृतान्त को पढ़कर ज्ञान वृद्धि सहित सन्तोष का अनुभव करेंगे। ओ३म् शम्।

–मनमोहन कुमार आर्य

पताः 196 चुक्खूवाला-2

देहरादून-248001

फोनः09412985121

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
vaycasino
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
betpark giriş
jojobet giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
jojobet giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş