स्त्री शिक्षा व स्वाधीनता की आराधिका आचार्या विद्यावती सेठ

acharya vidyavati seth

लेखक – आर्य सागर

(आधुनिक गार्गी उत्तर प्रदेश की प्रथम बीए की उपाधि धारक महिला आचार्या विद्यावती सेठ की प्रेरणादायक जीवन यात्रा)

वैदिक काल में भारत में नारी का स्थान बहुत ऊंचा रहा! नारियां यहां राजसभा से लेकर आध्यात्मिक तत्दविद संभाषा परिषदों में हिस्सा लेती थी गार्गी जैसी विदुषी ने सीधे ब्रह्मचर्य से संन्यास लिया था और ऋषियों की भी शंकाओं का समाधान करती थी। इंग्लैंड में 19वीं शताब्दी तक ऑक्सफोर्ड कैंब्रिज जैसी यूनिवर्सिटीज में महिलाओं को बीए व एमए की उपाधि नहीं दी जाती थी विज्ञान का तो उनके लिए अध्ययन वर्जित था इतना ही नहीं 1921 तक इंग्लैंड में कोई भी महिला पादरी नहीं बन सकती थी बाइबल आधारित धर्म उपदेश नहीं कर सकती थी लेकिन जो शासक है वह कभी ना कभी शाशित होता है जो आज उन्नत है वह कल अवनत होगा है जो आज अवनत है वह कल उन्नत होता है कारण कुछ भी रहें ऐसा ही पारसमणि विज्ञान कला कौशल की आदि भूमि भारत के साथ हुआ।

भारतवर्ष में अंधकार का मध्यकाल आया। स्त्री को पढ़ने का अधिकार नहीं है ऐसी कपोल कल्पित श्रुति
बनाकर देश की नारी जाति को सभी अधिकारों से वंचित कर दिया गया लेकिन बिगाड़ जब अपने चर्म पर पहुंच जाता है तो समय-समय पर सुधारक महामानव भी जन्म लेते है 19वीं शताब्दी में महान सामान सुधारक महर्षि दयानंद का आविर्भाव इस भूमि पर हुआ उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ लिखा और सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ में वैदिक प्रमाणों से इस भ्रांति का खंडन किया कि स्त्री को पढ़ने का अधिकार नहीं है ।महर्षि दयानंद तर्क उठाया धर्म के ठेकेदारों के सामने यदि महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं है तो परमात्मा ने इनको कान सुनने के लिए वाणी बोलने के लिए क्यों दी आंख देखने के लिए क्यों दी महर्षि ने कहा कि ईश्वर ने सभी को पढ़ने का अधिकार दिया है सभी वेद पढ़ सकते हैं सभी विद्याएं कला कौशल सीखकर अपने सुख को बढ़ा सकते हैं।

1875 में आर्य समाज की स्थापना के पश्चात दलित व स्त्री शिक्षा को लेकर आर्य समाज ने एक अनोखे आंदोलन का सुत्रपात हुआ आर्य समाज में दलितों व स्त्रियों के लिए पाठशालाएं खोली गई 1883 में महर्षि दयानंद के अचानक देहअवसान के पश्चात यह आंदोलन दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल कॉलेज व गुरूकुलों की स्थापना के रूप में शिक्षा आंदोलन और तेजी से उग्र हुआ इस आंदोलन की कमान संभाली स्वामी श्रद्धानंद प्रोफेसर रामदेव महात्मा हंसराज पंडित आत्माराम अमृतसरी, लाला लाजपतराय, लाला मूलराज, भाई परमानंद जैसे असंख्य शिक्षा शास्त्रियों ने।

महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर स्त्री शिक्षा को महत्व को समझने वाला ऐसा ही एक परिवार था उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के बिसवां कस्बे का जिसमें शामिल थे बृज बिहारी सेठ जो रेलवे के बड़े ठेकेदार व जमींदार थे।

1888 में बृज बिहारी सेठ के घर में एक कन्या ने जन्म लिया जिसका नाम विद्यावती रखा गया किसको क्या पता था यह कन्या अपने नाम के अनुरूप स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति उत्पन्न कर देगी। विद्यापति का परिवार आर्य समाज की सुधारवादी विचारधारा से लाभान्वित होने वाला यह अग्रणी पहले परिवारों में एक था विद्यावती उत्तर प्रदेश की पहली महिला बनी जिन्होंने बीए की उपाधि ली थी अंग्रेजी विषय में। साथ ही संस्कृत वैदिक साहित्य का अध्ययन इन्होंने घर पर ही किया।

एक बार इन्होंने इंडियन सोशल रिफॉर्मर नामक अंग्रेजी पत्र में भारत में स्त्री शिक्षा व आर्य समाज के योगदान को लेकर एक लेख लिखा लेख अंग्रेजी में था यह लेख गुरुकुल कांगड़ी जो आज यूनिवर्सिटी है उसके प्राचार्य प्रोफेसर रामदेव ने जब पढ़ा तो वह तत्काल लेख की लेखिका से मिलने के लिए आतुर हो गए उनकी प्रथम भेंट इलाहाबाद में विद्यावती सेठ से हुई तो उन्होंने कहा कि आप हरिद्वार आ जाइए गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी में आप की आवश्यकता इस राष्ट्र की असंख्य बेटियों को है। विद्यापति सेठ ने सहज उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया वैदिक मैगजीन जो गुरुकुल कांगड़ी से अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होती थी उसमें भी विद्यावती जी के आलेख प्रकाशित होने लगे। विद्यावती के तार्किक उग्र लेखन की धूम धीरे-धीरे पूरे भारत में मच गई।

अपनी बीए की पढ़ाई के दौरान विद्यावती ने यह अनुभव किया कि इस समय पंजाब पूरा पाकिस्तान लाहौर रावलपिंडी मुल्तान पेशावर कराची उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रांत की लड़कियों के लिए भारतीय शिक्षा पद्धति से संचालित कोई भी शैक्षणिक संस्थान नहीं है जहां वह विद्या अर्जित कर सके उस समय पंजाब उत्तर प्रदेश की लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए लखनऊ के इसाबेला थोबर्न आईटी कॉलेज में जाना होता था जो ईसाई महिला मंडल द्वारा संचालित संस्था थी वहां ईसाई यत पश्चिमी विचारधारा से इन लड़कियों को जोड़ा जाता था भारतीय संस्कृति व अध्ययन परंपरा के प्रति उन्हें उदासीन किया जाता था विद्यावती ने यह सब अपने अध्ययन काल में ही भाप लिया था।

1916 में ही विद्यावती ने आजीवन ब्रह्मचर्य का संकल्प ले लिया था। आजीवन ब्रह्मचारीणी रहकर अपना सारा जीवन स्त्री शिक्षा नारी जाति के सुधार उत्थान को समर्पित करेगी इस भावना से उन्होंने वैदिक विषयों दर्शनों आर्य समाज के ग्रन्थों का गहनता से स्वाध्याय आरंभ कर दिया।

साथ ही साथ भारत की स्वाधीनता को समर्पित क्रांतिकारी अखबारों में भी विद्यावती के स्त्री शिक्षा स्वाधीनता संग्राम में स्त्रियों की भूमिका जैसे विषय को लेकर वैचारिक लेख भी प्रकाशित होने लगे।

1923 में प्रोफेसर रामदेव ने कन्या गुरुकुल दरयागंज दिल्ली की स्थापना की गई जो पुरी तरह निशुल्क था। विद्यावती इसकी पहली आचार्य नियुक्त की गई दिल्ली की जलवायु गुरुकुल की कन्याओं व महिला शैक्षणिक स्टाफ को रास नहीं आई यमुना के किनारे होने के कारण मलेरिया का प्रकोप रहता था यह संस्था देहरादून में राजपुर रोड में 80 बीघा भूमि में स्थापित 1927 में हो गई 1927 से लेकर 1930 से लेकर 1945 तक विद्यापति सेठ ने कन्या गुरुकुल की आचार्या के पद का निर्वहन पूरी कर्मठता त्याग-भाव से किया बगैर कोई वेतन लिए। दरियागंज के गुरुकुल की स्थापना के लिए 1921 में ₹1 लाख रुपए का दान उस जमाने में दान सेठ रघुमल्ल चावड़ी बाजार ने स्वामी श्रद्धानंद के राष्ट्र निर्माण के कार्यों स्वाधीनता आंदोलन में उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर दिया था। इस देश में दानवीरों के कभी कमी नहीं रही।

₹100000 का यह दान स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि देहरादून से जो कन्या साक्षर होकर आई विभाजन के पश्चात पंजाब वाले पाकिस्तान को छोड़कर उन्होंने दिल्ली में बहुत ही पाठशालाएं खोली दिल्ली की शिक्षा सेवा में आचार्य विद्यावती की छात्राओं में अनेकों बेटियों को साक्षर किया दिल्ली का जो आज का स्कूली मॉडल है यह आर्य समाज की शिक्षा क्रांति का एक उत्पाद है भले ही आज कोई नाम नहीं लेता भले ही आज घोटालेबाजों को दिल्ली के स्कूलों के कायाकल्प का श्रेय दिया जाता हो।

स्त्री शिक्षा को समर्पित पहला स्वदेशी संस्थान स्थापित होने के बाद सबसे बड़ी चिंता यह थी की कन्याओं की शिक्षा के लिए पाठ विधि कैसी हो जिससे कम समय में उन्हें अधिक से अधिक शिक्षित संस्कारों से संस्कृत किया जा सके।

विद्यावती ने उसे समय देश के शीर्ष शिक्षा शास्त्रियों आर्य समाज के विद्वानों से पत्र व्यवहार किया सभी के सुझाव आमंत्रित हुए व्यापक विचार विनिमय के पश्चात उन्होंने 8 साल की कन्या से लेकर 16 से 18 वर्ष की आयु तक की कन्या के लिए क्या पाठ विधि होनी चाहिए उसका एक खाता प्रस्तुत किया विद्यावती ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की बालिकाओं के लिए आर्ष पाठावली पुस्तक लिखी जिसमें इतिहास भूगोल नैतिक शिक्षा कला गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल थे। यह पुस्तक पुणे की मनोहर प्रेस से छपाई गई थी यह पुस्तक इतनी लोकप्रिय हुई कि देश की सभी आर्य समाज द्वारा संचालित व आर्य समाज की प्रेरणा से अन्य समुदायों द्वारा संचालित पाठशालाओं में यह पुस्तक बहुत आदर के साथ पढ़ाई जाती थी इस पुस्तक की भारी मांग की।

1927 में कन्या गुरुकुल में 50 कन्या प्रविष्ट हुई जो अविभाजित पंजाब संयुक्त प्रांत यहां तक की मॉरीशस फिजी अफ्रीका जैसे देशों व मद्रास बंगाल महाराष्ट्र जैसे प्रांत से थी।

यह गुरुकुल इतनी सुव्यवस्था से चलता था 1930 -31 का इस गुरुकुल का सालाना बजट 30000 रुपए था तब इस गुरुकुल में 241 कन्याएं अपने जीवन का निर्माण आचार्य विद्यावती की मातृ छाया में कर रही थी उनकी शिक्षा पूरी तरह निशुल्क थी।. प्रत्येक वर्ष गुरुकुल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रकाशित होती थी और उसे पर विस्तृत विवेचना पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी करते थे। बालिकों की आत्मिक शारीरिक मानसिक विकास का पूरा ध्यान रखा जाता था। घुड़सवारी से लेकर व्यायाम ,वाद विवाद लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होती थी ।

इन कन्याओं को गगृह चिकित्सा मनोविज्ञान होम साइंस सहित विज्ञान भी अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाता था ।विद्यावती जी का यह मानना था यदि बालिकाओं को विज्ञान की शिक्षा नहीं दी गई तो कोई भी इन्हें अंधविश्वास व आडंबर से ठग लेगा । काना गुरुकुल की मासिक पत्रिका में स्वामी स्वतंत्रतनन्द प्रोफेसर रामशरण सक्सेना एमएससी जीव विज्ञान ,प्रोफेसर रामदेव प्रोफेसर सुधाकर , पंडित दामोदर सातवलेकर जैसे दर्जनों विद्वानों के विज्ञान सहित विविध दार्शनिक विषयों पर लेख प्रकाशित होते थे।

अपनी स्थापना से लेकर 25 वर्षों के दौरान जितनी भी कन्या गुरुकुल से स्नातक होकर निकली उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में चाहे शिक्षा हो साहित्य हो सभी क्षेत्रों में धूम मचाई उन्होंने भी अनेकों पाठशालाएं संचालित की । जिनका इतिहास काल के प्रवाह में आज लुप्त हो गया है विद्यावती की मानस पुत्रीयो ने अपनी आचार्या की शिक्षाओं का मान रखकर आजादी से पूर्व ही स्त्री शिक्षा की क्रांति को स्वाधीनता क्रांति के समानांतर उग्र कर दिया था।

1922 में विद्यावती सेठ ने ज्योति नाम से मासिक पत्र निकाला महात्मा गांधी भी इसके नियमित पाठक थे। इस पत्र जिसकी संपादिका आचार्या विद्यापति स थी उसके विषय बड़े ही विविधतापूर्ण होते थे। वैदिक धर्म संस्कृति परंपरा ,सिलाई बुनाई पाक कला ,धात्री विज्ञान,मनोविज्ञान विज्ञान, जीव विज्ञान जैसे विषय पर मौलिक लेख इसमें प्रकाशित होते थे। लाहौर से पत्र प्रकाशित होता था विद्यावती अपने संपादकीय लेखों में अंग्रेजों की नीतियों की कटु आलोचना करती थी तथ्य के साथ ।1922-23 में भारत सरकार अर्थात अंग्रेजी सरकार के बजट की विद्यावती ने इतनी सुंदर आलोचना की है उसे समय के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आर्थिक नीतियों के विशेषज्ञ यहां तक की कुछ अंग्रेज अधिकारी भी विद्यावती की विवेचना व लेखन कौशल के सामने नतमस्तक हो 1922- 23 का भारत का बजट 110 करोड़ था 142 करोड़ का व्यय का अनुमान था 31 करोड़ का अंग्रेजी सरकार को घटा हुआ तो अंग्रेजों ने निर्यात को बढ़ा दिया व भारत की जनता पर करो में बढ़ोतरी कर दी विद्यावती ने अपने संपादकीय में मेलकम हेली की कटु आलोचना की । विद्यावती ने लिखा था भारत जैसे से देश में आए दिन करो में वृद्धि कर इसके कमजोर शरीर से बच्चे कुचे खून को भी अंग्रेज चुस रहे हैं। गेहूं की कीमत₹6/ मन से ₹8/ मन हो गई थी ।कम उत्पादन के पश्चात भी अंग्रेजों ने कृषि निर्यात में बढ़ोतरी कर दी।

अन्य क्रांतिकारियों के लेख भी विद्यावती जी ज्योति मासिक अखबार में प्रकाशित करती थी खुद उनके लेख तो स्वाधीनता को समर्पित होते ही थे।

राधा रानी, देवी वैष्णवी देवी, भगवान देवी, नंद कौर ,सुभद्रा देवी रूद्र देवी, ज्वाला देवी जैसी 15 सहायक आचार्या विद्यावती की इस शिक्षा क्रांति में उनकी प्रमुख सहयोगी थी जो कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्व का निर्वहन कर रही थी। इनमें भी आधे से अधिक आचार्या ने विद्यावती की तरह आजीवन ब्रह्मचारिणी रहने का व्रत किया जो अपनी अंतिम सांस तक निभाया अपने आचरण को बहुत पवित्र रखा। असंख्य बेटियों को उच्च शिक्षित करते तेजस्वी बनाया फिर उन बेटियों ने न जाने कितनी बेटियों के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर उन्मुख कर दिया ।

विद्यावती की छोटी बहन आचार्या ओमवती एम ए भी प्रतिभा में अपनी बड़ी बहन से से कम नहीं थी उन्होंने कला कौमुदी नामक गृह विज्ञान की पुस्तक लिखी वह पुस्तक इतनी लोकप्रिय हुई की उस पुस्तक से उन्हें जो भी लाभ प्राप्त हुआ वह सारा उन्होंने कन्या गुरुकुल को दान कर दिया।

आज हम आजाद भारत में अपने राष्ट्र नायक नायिकाओं को भूल गए हैं किसी को हम जानकर भूल गए तो किसी को आज तक हमने जाना ही नहीं है ।इसमें विद्यावती जैसी विद्या की देवी का नाम भी शामिल है इतिहास में भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के परिपेक्ष में विद्यावती नाम से दो नाम हमें प्रमुखता से उपलब्ध होते हैं एक नाम सहित भगत सिंह की माता विद्यावती कौर है जो सच्चे अर्थों में भगत सिंह की माता ना होकर राष्ट्र माता है तो वहीं दूसरा नाम विद्यावती सेठ का है जो सही अर्थों में भारत की पुत्री की उपाधि से अलंकृत होने की पूरी हकदार है।

आज देश तो छोड़िये उत्तर प्रदेश में भी शायद ही बालिका शिक्षा को समर्पित डिग्री कॉलेजो में आचार्य विद्यापति सेठ के स्त्री शिक्षा व स्वाधीनता में योगदान को लेकर कोई परिचयात्मक शिलालेख प्रशस्ति पत्र हमें मिल पाए शायद ही आचार्या विद्यावती सेठ के नाम से शिक्षा के क्षेत्र में कोई छात्रवृत्ति या पुरस्कार प्रदान किया जाता हो।

23 वर्ष कन्या गुरुकुल देहरादून की सेवा करने के उपरांत 1945 में आचार्या विद्यावती सेठ ने देहरादून में निराश्रित आश्रयहीन है महिलाओं के लिए महिला आश्रम की स्थापना की 30 जून 1974 को आदित्य ब्रह्मचारिणी भारतीय संस्कृति की मौन सेविका ने अपनी आखिरी सांस ली।

लेखक – आर्य सागर
तिलपता ग्रेटर नोएडा

Comment:

Latest Posts

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
Hititbet Giriş
betpark giriş
betpark
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
Betgaranti
casinolevant
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti
casinolevant giriş
casinolevant giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
grandpashabet giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
casinolevant
casinolevant
casinolevant
casinolevant
betgaranti giriş
Betgaranti
betgaranti
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
grandpashabet giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş