godse-before-shooting-16 (1)

लेखक -आर्य सागर

गांधी हत्याकांड के पश्चात जानबूझकर यह दुष्प्रचार फैलाया गया तत्कालीन सरकार द्वारा की गांधी की 30 जनवरी 1948 शाम को 5:17 पर तीन गोली मारकर हत्या करने वाला युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है, उसकी कोई विचारधारा नहीं है लेकिन जब 8 नवंबर 1948 को नाथूराम विनायक गोडसे ने अपना 94 अनुच्छेद का 5 घंटे में पूरा होने वाला वक्तव्य दिया , जिसमें उन्होंने गांधी के अहिंसा के दर्शन उनकी तुष्टिकरण की राजनीति नेहरू की सिलेक्टिव धर्मनिरपेक्षता देश विभाजन के वास्तविक दोषियों को एक्सपोज कर दिया था, तो देश की जनता को वास्तविकता का पता चला कि गांधी को मारने वाला कोई मानसिक विक्षिप्त नहीं कोई सुपठित विचारक है जिसकी अपनी विचारधारा है जिसे सुना व समझा जाना चाहिए, जिसने व्यक्तिगत द्वेष या हित के लिए गांधी को नहीं मारा अपितु समष्टिगत हित के लिए यह कदम उठाया है। इन्हीं कारणों से गोडसे से भयभीत रही नेहरू सरकार व बाद की कांग्रेस शासित सरकार द्वारा 1968 तक गोडसे के बयान के सार्वजनिक होने पर प्रतिबंध रहा बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोडसे के छोटे भाई गोपाल गोडसे की याचिका पर यह प्रतिबंध हटाया 1948 से 1968 गोडसे के बयान के प्रतिबंध का इस देश ने बहुत बड़ा खामियाजा चुकाया। गोडसे का यह मान्यता यदि भारत को आजादी के पश्चात भी धर्मनिरपेक्ष रहना था तो फिर पाकिस्तान क्यों बना? मुसलमान को उनका स्वराज पाकिस्तान के रूप में मिल गया लेकिन हिंदुओं को केवल धर्मनिरपेक्षता का रंगीन चश्मा मिला है ऐसी सैकड़ो तर्क तथ्य कोर्ट में अपने बयान में दिए थे बयान के प्रतिबंधित रहने से गोडसे की विचारधारा आजादी के बाद के दो दशकों तक व्यापक तौर पर प्रचारित नहीं हो पाई इस राष्ट्रवादी वैचारिक शून्यता का लाभ उठाते हुए नेहरू सरकार बाद की गांधीवादी राजनीति से प्रेरित सरकारों ने संविधान के मूल आदर्शों की हत्या करते हुए वक्फ एक्ट, माइनॉरिटी कमिशन एक्ट ,पैलेस आफ वरशिप एक्ट जैसे असंवैधानिक कानून पास किये जो दुर्भाग्य से आज भी लागू है गांधीवादी राजनीति आज भी जीवित है इसी राजनीति की गोडसे हत्या करना चाहते थे गांधी का भौतिक शरीर तो इसमें केवल निमित्त मात्र बना।गोडसे द्वारा दोष सिद्ध होने के पश्चात दिया गया यह वक्तव्य उन्होंने अपने बचाव में नहीं गांधी हत्या के अपने कार्य के औचित्य अनौचित्य की शास्त्रीय मीमांसा पर दिया था।

गांधी हत्याकांड की सुनवाई कर रहे तीन जज की बेंच में से एक जज अचूरु राम ने कहा था—“हमने नाथूराम को काफी समय तक देखा पांच सप्ताह से अधिक समय तक। मैं कभी सोच भी नहीं सकता कि इस बुद्धि और सामर्थ्य का व्यक्ति कभी साधारण लोगों का दुख -दर्द देखकर ऐसा करने का विचार भी मन में लाएगा”

जिस गोडसे को मानसिक विक्षिप्त घोषित करने का प्रयास किया गया षड्यंत्र के वह गोडसे किशोरावस्था से ही बहुत ही प्रखर मेधा का धनी था किशोरावस्था में ही उसने इंग्लैंड फ्रांस रूस का इतिहास भारत के महादेव गोविंद रानाडे गोपाल कृष्ण गोखले लोकमान्य तिलक सहित अनेको विचारको अध्ययन कर लिया था।

पतंजलि योग दर्शन व गीता के स्वाध्याय में गोडसे को बहुत आनंद आता था अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पूर्व भी उसने गीता के अध्याय 2, 11 ,18 का स्वाध्याय किया था वही एक दिन पूर्व अपने भाई गोपाल गोडसे व करकरे से जो गांधी हत्याकांड में सहअपराधी थे उनसे इन्हीं अध्यायों को सुना था।

अपनी फांसी से 3 दिन पूर्व अपने मां-बाप को लिखे गए पत्र में गोडसे ने लिखा है-” श्री कृष्ण ने शिशुपाल जैसी राजा का रणभूमि पर नहीं बल्कि राजसूय यज्ञ की भूमि पर अपने सुदर्शन चक्र से वध किया लेकिन क्या कोई कह सकता है श्री कृष्ण ने शिशुपाल का वध करके कोई पाप किया ?शिशुपाल ही नहीं अनेक अहंकारी राक्षसों का वध करने के बाद श्री कृष्ण ने गीता में अर्जुन को अपने बंधुओ से लड़ने के लिए गांडीव उठाने का आग्रह किया था। पाप और पुण्य मनुष्य के कार्य में नहीं उसकी भावनाओं में विद्यमान रहते हैं। दुष्टों को दान देना पुण्य नहीं समझता जाता उसे अधर्म समझा जाता है। सीता माता के कारण रामायण और द्रौपदी के कारण महाभारत लिखी गई इस समय जब लाखों महिलाओं की शील हरण हो रहे थे इस समय प्राणों के डर और लोगों की निंदा के भय से मुझे चुप रहना नहीं भाया। मैं समझता हूं कि उन लाखों महिलाओं का आशीर्वाद आज मुझे प्राप्त है ।मैं अपनी मातृभूमि के चरणों में अपना बलिदान प्रस्तुत कर रहा हूं मेरे इस कार्य की वजह से मेरे परिवार की दुर्दशा आवश्यक हो गई है लेकिन मेरी आंखों के सामने हमेशा खंडित मंदिर कटे हुए सर ,बच्चों की निर्मम हत्या के दृश्य तैरते हैं इसलिए आता ताई और अनाचारी दुष्टों को मिलने वाली सहायता को समाप्त करना मैं अपना कर्तव्य समझा था। मेरा मन शुद्ध है और मेरी भावना भी उसी प्रकार अत्यंत शुद्ध है। कहने वाले कुछ भी कहते रहे लेकिन एक पल के लिए भी मेरा मन विचलित नहीं हुआ यदि संसार में स्वर्ग नाम का कोई स्थान है तो मेरा स्थान वहां सुरक्षित है उसके लिए मुझे किसी प्रकार की विशेष प्रार्थना करने की आवश्यकता नहीं होगी हां यदि कहीं मोक्ष है तो उसकी कामना मुझे है। मृत्यु मेरे सामने नहीं बल्कि मैं मृत्यु के सामने जाकर खड़ा हुआ हूं मैं मृत्यु की और प्रसन्नता के साथ देख रहा हूं और मृत्यु भी एक मित्र की तरह मुझे गले लगाने के लिए आतुर है। “जातस्य हि ध्रुवों मृत्युध्रुर्वम् जन्म मृतस्य च… ” गीता के इस श्लोक में जीवन और मृत्यु की समस्या का हल लिखा हुआ है ज्ञानी पुरुष को शोक में डूबाने की शक्ति मृत्यु के पास नहीं है ।मेरे शरीर का तो नाश हो जाएगा लेकिन मैं विद्यमान रहूंगा सिंधु नदी से कन्याकुमारी तक भारतवर्ष को पूर्ण स्वतंत्र करने का मेरा सपना मेरे शरीर की मृत्यु से मिटना संभव नहीं है। सरकार ने मुझे आपसे मिलने की मंजूरी नहीं दी मुझे सरकार से कोई उम्मीद नहीं है लेकिन यह कहना पड़ेगा कि सरकार किस तरह से मानवता भूल चुकी है।इस बलिदान से देश में लाखों मनुष्य ऐसे होंगे जिनकी नेत्रों से आंसू निकलेंगे वह सभी लोग आपके दुख में आपके साथी हैं मुझे पूरा भरोसा है कि आप भी स्वयं को ईश्वर की भक्ति के बल पर संभालते रहेंगे ,अखंड भारत अमर रहे ,वंदे मातरम आपके चरणों में सहस्त्र प्रणाम-”
आपका नाथूराम

अमर हुतात्मा नाथूराम गोडसे ने अपने अनेक पत्र वक्तव्यों में यह स्वीकार किया है उनके पास जितना भी नैतिक साहस विवेक है वह उन्हें पतंजलि योग सूत्र व श्रीमद् भागवत गीता के स्वाध्याय से मिला है यही कारण है गोडसे फांसी के फंदे को चुमते वक्त तक मृत्युंजय बने रहे तो वहीं दूसरी ओर पुरी की पूरी नेहरू सरकार गोडसे से इतनी भयभीत रही की गोडसे आजाद भारत के पहले और आखिरी फांसी की सजा पाने वाले व्यक्ति हैं जिनकी चिता उनकी फांसी से दो दिन पहले ही अंबाला जेल में तैयार कर दी गई थी ।वहीं गोडसे से जो एक चितपावन ब्राह्मण थे उनकी अंत्येष्टि के लिए बाहर से किसी धार्मिक व्यक्ति पुरोहित को ना बुलाकर तत्कालीन एक जेल अधिकारी ने ही उनकी चिता को मुखाग्नि दी थी गोडसे के भाई जो उस समय उसी जेल में दूसरे बेरक में बंद थे गोपाल गोडसे से जो 1966 में रिहा हुए उनके हाथ से भी मुखाग्निक दिलवाना सरकार ने उचित नहीं समझा।

अंत में एक हंसी के किस्से के साथ में इस लेख को समाप्त करना चाहूंगा गोडसे की फांसी से एक दिन पहले 14 नवंबर को गोडसे के कुछ रिश्तेदार जिनमें उनके छोटे भाई की पत्नी उनकी ढाई साल की भतीजी भी शामिल थी वह सभी नाथूराम गोडसे से मिले नाथूराम गोडसे ने अपनी लिखित अंतिम इच्छा के बारे में जब बताया जिसमें यह लिखा हुआ था कि उनके अवशेष सिंधु नदी में प्रवाहित किये जाए तो गोडसे के कुछ रिश्तेदारों ने पूछा भाई नाथूराम आपने सिंधु नदी को ही क्यों चुना? लोग हरिद्वार में गंगा को चुनते हैं , कुछ आगे बढ़कर प्रयागराज त्रिवेणी संगम को चुनते हैं या नासिक में गोदावरी को चुनते हैं आपने अपने अवशेषों के विसर्जन के लिए सिंधु नदी को ही कोई क्यों चुना तो गोडसे ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा– “वही एकमात्र ऐसी नदी है जो दुषित नहीं हुई है”

यह सुनकर सभी हंस पड़े । दरअसल गोडसे ने 21 महीने 15 दिन जेल में बिताए अपनी फांसी के अंतिम दिन तक लेकिन जेल के बाहर बाहरी दुनिया में क्या कुछ घटित हो रहा है उसे पर भी गहन विश्लेषण ध्यान गोडसे का रहता था आखिर वह एक कुशल संपादक पत्रकार भी था ।गांधी के अंतिम क्रिया कर्म की रस्मों को नेहरू सरकार ने एक मेगा इवेंट बनाया था गांधी के अवशेषों को भारत की प्रत्येक नदी में प्रवाहित किया गया तो वहीं सिंधु नदी में गांधी के अवशेषों को प्रवाहित नहीं किया जा सका क्योंकि पाकिस्तान की सरकार ने स्वीकृति नहीं दी नेहरू सरकार भारतीय उच्च आयोग ने पूरा जोर लगाया लेकिन सिंधु नदी में गांधी के अवशेषों को नहीं प्रवाहित किया जा सका। गोडसे को इस घटनाक्रम का पता था। जब जेल के जेलर को यह पता चला तो वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

गोडसे ने अदालत में दिए अपने एक वक्तव्य में कहा था कि मैं गांधी को राष्ट्रपिता मानता हूं लेकिन भारत का नहीं पाकिस्तान का लेकिन दुर्भाग्य देखिए बीबीसी के एक अंतरराष्ट्रीय संवाददाता ने अभी कुछ वर्ष पहले जब पाकिस्तान में रिपोर्टिंग की पाकिस्तान के आम लोगों से गांधी के विषय में पूछा तो अधिकांश ने गांधी को केवल हिंदुओं का नेता माना जैसा जिन्ना मानते थे । अपने 35 वर्ष के सार्वजनिक राजनीतिक जीवन में गांधी मरते दम तक मुस्लिम तुष्टिकरण करते रहे और अंत में उन्हें मुसलमानों ने हिंदुओं के नेता की ही उपाधी दी। गांधी पेन इस्लाम को नहीं समझ पाए इस मामले में डॉक्टर अंबेडकर कहीं ज्यादा समझदार थे इस्लाम के चरित्र को डॉक्टर अंबेडकर ने भली भांति जान लिया था।

यहां यह भी कहना प्रासंगिक होगा डॉ अंबेडकर ने बीबीसी को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में जो गांधी की हत्या के बाद दिया गया था महात्मा गांधी को महात्मा नहीं स्वीकार किया उन्होंने कहा मैं ना जब गांधी को महात्मा मानता था ना अब मानता हूं।

यहां नीचे चित्र में यह श्रीमद्भागवत गीता की वही प्रति है जो फांसी के कुछ घंटे पहले तक गोडसे के पास उनकी एकमात्र चल अचल संपत्ति के रूप में थी इसके साथ-साथ अखंड भारत का नक्शा वह एक भगवा ध्वज गोडसे के पास था नगदी के रूप में केवल ₹100 की धनराशि उनके पास थी। एक ऐसा युवक जिसने अपने जीवन के अभी 40 वसंत भी नहीं देखे थे जिसके पास पारिवारिक विरासत के रूप में इतनी पूंजी अवश्य थी कि वह ठाट से अपना पूरा जीवन जी सकता था एक सफल अखबार का संपादक चार पहिया वाहन उसके पास था लेकिन सारे सुख वैभव को लात मार कर उसने पंजाब व बंगाल की लाखों हिंदू महिलाओं मातृशक्ति के दुख को अपना दुख माना जिनके सतीत्व का नाश किया गया जिनके भाई बंधुओं को मार दिया गया देश विभाजन व गांधी के मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण हुए समय-समय पर हुए हिन्दू विरोधी दंगों के कारण। गोडसे को क्या पड़ी थी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की महाराष्ट्र तो हजारों किलोमीटर दूर था विभाजन की खौफनाक गतिविधियों से एकदम अछूता था लेकिन ऐसा नहीं है गोडसे भारत माता का पुत्र था मां के किसी भी अंग में कोई विधर्मी आघात करें तो उसका सच्चा पुत्र मातृभक्त पुत्र कैसे चुप रह सकता है, यही गोडसे ने किया।

लेखक- आर्य सागर
तिलपता ग्रेटर नोएडा

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
Hititbet Giriş
betpark giriş
betpark
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
Betgaranti
casinolevant
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti
casinolevant giriş
casinolevant giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
grandpashabet giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
Grandpashabet Giriş
casinolevant
casinolevant
casinolevant
casinolevant
betgaranti giriş
Betgaranti
betgaranti
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş
grandpashabet giriş
kolaybet giriş
kolaybet giriş