बिखरे मोती : मन-बुद्धि और चित्त का सौन्दर्य ही आत्मा का सौन्दर्य है:-

images (44)

मन-बुद्धि और चित्त का,
सौन्दर्य मत खोय॥
यह सौन्दर्य अमूल्य है,
आत्मा भूषित होथ॥1740॥

भव्यता – सौम्यता और दिव्मता से कौन सुशोभित होते है:-

भवन की शोभा भव्यता,
सौम्यता साधु की शान ।
दिव्यता पाने पर लगे ,
देव तुल्य इन्सान॥174॥

सौम्यता और दिव्यता की जननी कौन ?

ऋजुता हृदय में होय तो ,
सौम्यता चेहरे पै आय ।
अन्तःकरण की पवित्रता ,
देवता देय बनाय॥1748॥

मन का सुकून माया में नहीं , मायाधीश के चरणों में है:-

प्रभु-चिन्तन से ही मिले ,
मन पंछी को सुकून।
चित्त को निर्मल राखिये ,
दोषों को दे भून दे॥1743॥

ओम – नाम में सुकून है ,
मत ढूंढे , कहीं और ।
चार दिनों की चाँदनी ,
वही है अन्तिम ठौर॥1744॥

सब झूठे सम्बन्ध हैं ,
सच्चा हरि का नाम।
हरि के एक खंकेत से,
बनते बिगड़े काम॥1745॥

तृष्णा के संदर्भ में तृष्णा मेंः-

तृष्णा में उलझे रहे,
किया न हरि का जाप।
तरने का मौका मिला ,
फिर करे पश्चात॥1746॥

तृष्णा अनन्त आकाश सी ,
दिन – दिन बढ़ती जाय।
यह बैरन हरि- जाप में,
आकै बड़ी सताय॥1747॥

एक अचम्भा देखकर ,
मेरा मन हैरान।
नर – तन बूढ़ा हो गया ,
तृष्णा हुई जवान॥1748॥

नरपति गए संसार से,
रह गए किले निशान ।
क्षणभंगूर जीवन तेरा ,
मत इतरा इंसान॥1749॥

भोजन में हो भाव तो ,
सोने में हो सुगन्ध ।
शबरी के झूठे बेर ज्यों ,
‘राम’ने किए पसन्द॥1750॥

मानव के व्यक्तित्त्व का,
वाणी है आधार।
यश – अपयश की खान है ,
करते रहो सुधार ॥1751॥

लक्ष्मी टिकती है वहाँ ,
जहाँ प्रेम विश्वास ।
सेहत समय सम्पत्ति का,
घृणा करे विनाश॥

निर्द्वन्द्र रहो , निर्बेर रहो,
हरि के रहो समीप ।
पुनरूक्षु रक्षा करे ,
जो ब्रह्माण्ड- महीय॥1759॥

चित्त में जब बहने लगे,
सद्‌भावों की धार।
समझो उस समय हो गया ,
ईश्वर का दीदार॥1754॥

वाणी में संयम नहीं,
निश्चित निकट विनाश ।
तार- तार हो जायेगा ,
बेशक रिश्ता खास॥1755॥

सत्संगति का महत्त्व :-

संगत अच्छी मिल गई,
तो हरि – कृपा कि जान।
सत्संगति के कारणै ,
अदने हुए महान॥1756॥

पोथी पढ़ , आँखें थकीं ,
बदला नहीं स्वभाव।
स्वभाव – शिकंजा सुधारले ,
मत चले घात के दाव ॥1757॥

दरित करे उद्विग्न चित ,
नष्ट करे सद्‌भावा।
भद्र – भाव दे शन्ति,
सुन्दर बने स्वभाव॥1758॥

पारस है सत्संगति,
कर देखो विश्वास।
रत्नावली की डांट से ,
तर गए तुलसीदास॥1759॥
क्रमशः

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
onwin giriş
vdcasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş