वायु और विद्युत की भौतिक संसार में क्या भूमिका है?

nature-tree-sky

वायु और विद्युत की आध्यात्मिक पथ पर क्या भूमिका है?
सर्वोच्च चेतना तक पहुँचने में हमारे श्वास, हमारे मेरूदण्ड और ज्ञान के प्रकाश की क्या भूमिका है?

ईशानकृृतो धुनयो रिशादसो वातान्विद्युतस्तविषीभिरक्रत।
दुहन्त्यूधर्दिव्यानि धूतयो भूमिं पिन्वन्ति पयसा परिज्रयः ।।
ऋग्वेद मन्त्र 1.64.5 (कुल मन्त्र 737)

(ईशानकृृतः) सुख-सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाले (धुनयः) कंपित करते हैं (रिशादसः) नष्ट करने वाले को नष्ट करने वाला (वातान्) वायु (विद्युतः) विद्युत, करंट (तविषीभिः) बल के साथ (अक्रत) बनाते हैं (दुहन्ति) सार (अधः) थनों से, छाती से, बादलों से (दिव्यानि) दिव्य प्रकाश (धूतयः) कंपित करके (भूमिम्) धरती, शरीर (पिन्वन्ति) पीते हुए (पयसा) रस, तरल (परिज्रयः) सब जगह घूमने वाले।

व्याख्या:-
वायु और विद्युत की भौतिक संसार में क्या भूमिका है?

वैज्ञानिक अर्थ – ये सबको सुख-सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं। ये सारे वातावरण में कम्पन पैदा कर देते हैं। वे नाशकों के नाशक हैं। वायु और विद्युत करंट परमात्मा की शक्ति से बनते हैं (इसका अर्थ है कि वायु और विद्युत रूपी दो शक्तियों का निर्माता परमात्मा है)। यह दोनों शक्तियाँ सर्वत्र घूमने फिरने वाले बादलों को कंपित करके दिव्य प्रकाश का आहरण करती हैं और सारी भूमि को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराती हैं।
आध्यात्मिक अर्थ – वायु और तरंगें सबको सुख उपलब्ध करवाती हैं। वे हमारी इच्छाओं और मन की वृत्तियों को कंपित कर देती हैं। वे सभी नाशकों अर्थात् बुरे विचारों और आदतों के नाशक हैं। हमारे श्वास के रूप में वायु और ज्ञान के प्रकाश के रूप में तरंगें हमारे अन्दर परमात्मा के द्वारा ही पैदा होती है। यह दोनों हमारे जीवन में शासन करने वाली शक्तियाँ हैं। यह दोनों एकत्रित रूप में हमारी फैली हुई इच्छाओं कंपित करके उच्च चेतना के दिव्य प्रकाश का आहरण करती हैं और हमारे शरीर को शुभ गुणों जैसे रसों का पान करने के योग्य बनाती हैं।

जीवन में सार्थकता: –
सर्वोच्च चेतना तक पहुँचने में हमारे श्वास, हमारे मेरूदण्ड और ज्ञान के प्रकाश की क्या भूमिका है?

जिस प्रकार वायु और विद्युत भौतिक संसार की दो अत्यन्त महत्त्वपूर्ण शासन शक्तियाँ हैं, यही दोनों तत्त्व हमारे पूर्ण विकास – शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए समान रूप से महत्त्वपूर्ण है। अपने श्वासों पर इड़ा, पिंगला और सरस्वती के माध्यम से अपने मेरूदण्ड मार्ग पर चलते हुए मन को एकाग्र करना और ध्यान करने से हम उच्च चेतना का जीवन जी सकते हैं जो मस्तिष्क को प्राप्त होने वाले हमारे अनुभवों से अलग होगा। श्वासों को लम्बे समय तक रोककर रखने का अभ्यास हमें सृष्टि के दिव्य पूर्ण स्वरूप का अनुभव प्राप्त करने में सहायता कर सकता है जो हमारे सौर मण्डल से भी परे हैं जिसका हम एक छोटे से कण की भांति हिस्सा हैं और वह सौर मण्डल स्वयं भी समूची सृष्टि का एक छोटा सा हिस्सा है। यही उच्च चेतना बल्कि सर्वोच्च चेतना है। इस प्रकार सर्वोच्च चेतना का मार्ग हमारे श्वास से ही शुरू होता है, हमारे मेरूदण्ड से गुजरता है और एक ऐसे दिव्य पथ का निर्माण कर देता है जो हमें सर्वोच्च चेतना अर्थात् परमात्मा की अनुभूति करवा सकता है।


अपने आध्यात्मिक दायित्व को समझें

आप वैदिक ज्ञान का नियमित स्वाध्याय कर रहे हैं, आपका यह आध्यात्मिक दायित्व बनता है कि इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचायें जिससे उन्हें भी नियमित रूप से वेद स्वाध्याय की प्रेरणा प्राप्त हो। वैदिक विवेक किसी एक विशेष मत, पंथ या समुदाय के लिए सीमित नहीं है। वेद में मानवता के उत्थान के लिए समस्त सत्य विज्ञान समाहित है।

यदि कोई महानुभाव पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं तो वे अपना नाम, स्थान, वाट्सएप नम्बर तथा ईमेल 0091 9968357171 पर वाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से लिखें।

अपने फोन मैं प्लेस्टोर से टेलीग्राम डाउनलोड करें जिससे आप पूर्व मंत्रो को भी प्राप्त कर सके।
https://t.me/vedas4

आईये! ब्रह्माण्ड की सर्वोच्च शक्ति परमात्मा के साथ दिव्य एकता की यात्रा पर आगे बढ़ें। हम समस्त पवित्र आत्माओं के लिए परमात्मा के इस सर्वोच्च ज्ञान की महान यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।

टीम
पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम
द वैदिक टेंपल, मराठा हल्ली, बेंगलुरू, कर्नाटक
वाट्सएप नम्बर-0091 9968357171

Comment:

Latest Posts

hititbet giriş
betgaranti giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla İpek Kirpik
hititbet giriş
hititbet
betgaranti giriş
Hititbet Giriş
Hititbet
Hititbet Güncel Giriş
Hititbet Yeni Giriş
Hititbet Resmi Gİriş
betnano
betyap giriş
hititbet giriş
betnano
betnano
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
hititbet
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti
betgaranti güncel giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
betnano
betnano
betkom giriş
hitbet giriş
hitbet giriş
betbox giriş
betbox giriş
betpas giriş
betpas giriş
betkom giriş
betpas giriş
betpark giriş
betpark giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
jojobet
jojobet
hititbet
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet