हरयाणा प्रान्तीय द्वितीय आर्य महासम्मेलन रेवाड़ी हरयाणा स्वामी ओमानंद जी का व्याख्यान

images - 2023-03-06T103913.024

राजार्यसभा और हरयाणा

     हरयाणा के आर्यों ने राजनीति में पर्याप्त भाग लिया है । यहां जो आर्यसमाजी हैं वे ही कांग्रेसी हैं । जो कोई कांग्रेसी आर्यसमाजी नहीं है , वही ढीला है । हरयाणा प्रान्त के लगभग सभी वर्तमान एम.एल.ए. आर्यसमाजी हैं , किन्तु आगे जाकर अपने स्वरूप को भूल जाते हैं । शेर गीदड़ का चोला पहनकर अपने स्वरूप को भूल जाता है । अतः हरयाणाप्रान्त में राजार्यसभा बनानी चाहिये । यदि भलीभांति संघटन होजावे तो हरयाणा पर आर्य छा सकते हैं क्योंकि हरयाणा आर्यों का गढ़ है । धार्मिक साहित्य का प्रचार कम होता जा रहा है और गन्दे अश्लील साहित्य की भरमार है । अतः अच्छे साहित्य का प्रकाशन करना चाहिये । गत वर्ष भी हम ने धार्मिक साहित्य का प्रकाशन किया था और इस वर्ष भी किया है । इसी प्रकार संघटन बनाकर उत्तमोत्तमग्रन्थों का सस्ता सुलभ प्रकाशन अवश्य ही करना चाहिये । साहित्यसेवा ठोस सेवा है ।

गो – रक्षा

     गोरक्षा का भारतीयों के लिये जितना धार्मिक महत्त्व है उतना ही सांस्कृतिक और आर्थिक भी है । महर्षि दयानन्द जी के समय से गोरक्षा एक राजनीतिक समस्या बनी हुई है । १८५७ ई ० के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में युद्ध का एक कारण यह भी था कि भारतीय सिपाहियों को गाय की चर्बी लगे हुए कारतूस मुंह से खींचने पड़ते थे । अत एव भारतीय सेना उत्तेजित हो उठी थी । गाय के महत्त्व को महर्षि दयानन्द जी ने ओझल नहीं होने दिया । इस पर एक स्वतन्त्र पुस्तक ' गोकरुणानिधि ' लिखकर गोरक्षा के सर्वविध लाभ दिखलाकर उनकी रक्षा के लिये प्रेरणा की और गोहत्या को कानून द्वारा बन्द करवाने का यत्न किया । पंजाब विधानसभा ने अब गोहत्या वैधानिक ढङ्ग से बन्द करदी है । यह नियम बना दिया गया है कि जो कोई गोवध करेगा उसको एक हजार रुपया जुर्माना और दो वर्ष का कारावास दण्ड । इसके लिये हम पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं । इस का श्रेय प्रो ० शेरसिंह , चौ ० बदलूराम , चौ ० माडूसिंह , पं ० समरसिंह वेदालङ्कार , चौ ० देवीलाल आदि पंजाब विधानसभा के आर्यसदस्यों को ही है , जिन्होंने यह नियम पारित कराया है । हरयाणा की गाय अच्छा दूध और अच्छा बछड़ा देती हैं , अत : इनके पालने से दोहरा लाभ होता है । खाने - पीने के लिये उत्तम घी - दूधादि और कृषि के लिये बढ़िया बैल मिल जाते हैं । किन्तु खेद है कि हरयाणा की गायें बाहर जाकर नष्ट हो रही हैं और हरयाणावाले उनकी रक्षा नहीं करते । यहां गायों का स्थान भैंसों ने ले लिया है । हरयाणा के आर्यों को चाहिये कि महर्षि दयानन्द जी की इच्छानुसार अपने - अपने घरों में गाय रखें और उसी के दूध आदि का सेवन करना चाहिये जिससे बल , बुद्धि आदि की वृद्धि हो और वायु आदि सैंकड़ों रोगों से स्वयमेव मुक्ति मिलजावे ।

शुद्धि – प्रचार

       हरयाणा में शुद्धि का कार्य स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज ने किया । उनके पश्चात् भक्त फूलसिंह जी आदि ने । पहिले तो शुद्धि का कार्य कुछ मन्दगति से हुआ । किन्तु सन् १९४७ के पश्चात् मूले जाटों के गांव के गांव शुद्ध होगये । उनके साथ खान - पान का व्यवहार तो कर लिया , किन्तु रिश्ते का नहीं किया , अतः वे पृथक् ही पड़े हैं । जाट , अहीर , सैनी , राजपूत , रोड़ , त्यागी , गूजर आदि अनेक कृषकजातियां हैं , वे भी परस्पर रिश्ता नहीं करतीं । जब तक रोटी बेटी का व्यवहार न होगा , तब तक शुद्धि नहीं होसकती । महर्षि दयानन्द जी और स्वामी श्रद्धानन्द जी के आदेशानुसार शुद्धि का कार्य होता तो आज यह पाकिस्तान ही न बनता । ' न होता बांस न बजती बांसुरी ' । आर्यों ने मेवों को शुद्ध किया तो पौराणिक भाइयों ने विरोध किया और अब हमारी सरकार भी प्रेरणा कर रही है कि वे मेव ही रहें । शुद्धि के न होने से ही पाकिस्तान बनने का दुर्दिन देखना पड़ा और अभी पीछे नागा हिल्ज में ईसाइयों ने विद्रोह कराया ही था । देशद्रोहियों को देश - भक्ति का पाठ पढ़ाने के लिये शुद्धि से बढ़कर अन्य कोई साधन नहीं । और शुद्धि का कार्य आर्यों के बिना किसी के वश का नहीं । जन्म के जाति - पांति के भेद - भाव ने हमारे सङ्घटन को बिगाड़ रखा है । सब के अपने - अपने समाचारपत्र हैं , पृथक् - पृथक् सभा और स्कूल आदि हैं- जाट हाई स्कूल , अहीर हाई स्कूल , वैश्य हाई स्कूल , गौड़ हाई स्कूल , विश्वकर्मा हाई स्कूल , सैनी हाई स्कूल इत्यादि । इन सब संस्थाओं के नामों का परिवर्तन होना चाहिये । ये जन्म के जाति - पांति के भेद - भाव हमारी उन्नति में बाधक हैं । स्वामी स्वतन्त्रानन्द जी महाराज से एक बार पूछा कि ' जाट अच्छे या अहीर ? ' तो उत्तर मिला कि रोहतक के पास जाट अच्छे और रेवाड़ी की ओर अहीर । अर्थात् जहां जिनका आधिक्य है वहां वे अच्छे माने जाते हैं , वैसे दोनों ही अच्छे हैं । इस भेदभाव को दूर करना चाहिये ।
  • अमित सिवाहा

Comment:

Latest Posts

hititbet giriş
betgaranti giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla İpek Kirpik
hititbet giriş
hititbet
betgaranti giriş
Hititbet Giriş
Hititbet
Hititbet Güncel Giriş
Hititbet Yeni Giriş
Hititbet Resmi Gİriş
betnano
betyap giriş
hititbet giriş
betnano
betnano
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
hititbet
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti
betgaranti güncel giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
betnano
betnano
betkom giriş
hitbet giriş
hitbet giriş
betbox giriş
betbox giriş
betpas giriş
betpas giriş
betkom giriş
betpas giriş
betpark giriş
betpark giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
jojobet
jojobet
hititbet
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
holiganbet giriş
holiganbet resmi giriş
betpark giriş
betkom giriş
betkom resmi giriş
jojobet
jojobet
betkom giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş