बिखरे मोती : मन की व्याकुलता के संदर्भ में-

images (78)

मन की व्याकुलता के संदर्भ में-

माया संचय में लगा,
मनवा रहे अधीर ।
संचय कर हरि ओ३म का,
आ रहेया वक्त आखीर॥2175॥

अध्यात्म अर्थात आत्मा के स्वभाव में जीना ही मन की शांति का स्रोत है:-

जो शान्ति अध्यात्म में ,
नहीं माया के पास।
मत भटकै संसार में,
कुंजी तेरे पास॥2170॥

छल कपट और झूठ से अर्जित दौलत और शौहरत कभी स्थायी नहीं होती :-
माया छल प्रपंच की,
एक दिन ऐसे जाप।
जैसे नीले आकाश में,
इंद्र-धनुष मिट जाय॥ 2177॥

दुष्टऔर गोखरू दोनों का स्वाभाव कष्टकर होता है:-
माली न बोवै गोखरू,
उगते अपने आप।
दुष्ट – गोखरू एक से,
दोनों दे संताप॥2178॥

धरती के रत्न
धरती के ये रत्न है,
आलिम, अदब़ और आब़।
सृष्टि को सज्जित करें,
ईश-कृति नायाब॥2179॥

वाचाल और दुर्बुद्धियों के संदर्भ में –
बिन लाइट बिन ब्रेक के,
मनुज बहुत मिल जाय।
इनसे दूरी ही भली,
बिना बात टकराय॥2180॥

खल और संत के संदर्भ में –

खल से तो दूरी भली,
संत के रहो समीप।
संत तो ऐसे जानिये,
मोतिन से भरा सीप॥2181॥

यदि स्वर्ग की चाह है तो –

नाम ले हरि ओ३म का,
जो चाहे हरीधाम।
कर भला संसार का,
हो करके निष्काम॥2182॥

नकारात्मक और सकारात्मक सोच के संदर्भ में –

कौआ जैसा वजीर हो,
बने बिगाड़े काम।
हँसा जैसा वजीर हो,
करे नेकिनिष्काम॥2183॥

कौन किस में किससे श्रेष्ठ है-

गीता, वेद तो श्रेष्ठ है,
पशुओं में है गाय।
नदियों में गंगा श्रेष्ठ है,
नरों में गुरु कहाय॥2184॥

आशा और निराशा के संदर्भ में –

निराशा को मत पालिये,
मंजिल से भटकाय।
आशा – अध्यवसाय से,
अभीष्ट लक्ष्य मिल जाय॥2185॥
क्रमशः

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
Betgaranti Mobil Giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
betpas
betpas giriş
betpas giriş
grandpashabet giriş
sahabet güncel giriş
favorisen giriş
betlike giriş