कैसे छुटकारा मिले बालों की समस्याओं से

images (64)

 प्रिया मिश्रा

आप कलौंजी से बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कलौंजी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को सही पोषण देकर मजबूत बनाते हैं।

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन ही नहीं बालों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आजकल बालों का झड़ना और समय से पहले बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में आप कलौंजी से बालों की इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कलौंजी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को सही पोषण देकर मजबूत बनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप बालों में कलौंजी का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं –

कलौंजी का तेल 
अगर आप बालों के झड़ने या ड्राई स्कैल्प की समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्कैल्प पर कलौंजी का तेल लगाएं। यह आपके बालों को नमी प्रदान करेगा और ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करेगा। इसके लिए कलौंजी के तेल को अपनी हथेली पर मलें और अपने स्कैल्प पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए मसाज करें। इसे करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम होगा और ड्राई स्कैल्प की समस्या भी दूर होगी।
कलौंजी हेयर मास्क 
अगर आप अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो उसके लिए कलौंजी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें। इसके बाद बालों को गर्म तौलिए से ढँककर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में किसी सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को धो लें।

कलौंजी स्क्रब  
अगर आप बालों में रूसी या गंदगी को दूर करना चाहते हैं तो कलौंजी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए कलौंजी को मिक्सी में दरदरा पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध या पानी डालकर मिक्स करें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। 10 से 15 मिनट के बाद बालों को धो लें। इससे आपके स्कैल्प की डीप क्लीनिंग होगी और स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ होगी।

साभार

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
onwin giriş
vdcasino giriş
betpark giriş