34 वां अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

राजस्थान मंडप में मार्बल से निर्मित संगमरमर की कलात्मक मूर्तियां एवं कृत्तियां

दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बनी

                नई दिल्ली, 26 नवम्बर, 2014। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विगत 14 नवम्बर से शुरू हुए और 27 नवम्बर तक चलने वाले 34वें अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और आस-पास के सटे राज्यों के लोगों को अपने आकर्षण में बांध रखा है।

                व्यापार मेले में प्रगति मैदान के गेट नम्बर पांच के समीप स्थित राजस्थान मंडप अपनी भव्यता और हस्तशिल्प आकर्षण के लिए सभी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विशेषकर मंडप में जयपुर के ट्राईबल इन प्रिन्ट्स के श्री गुलशन द्वारा मार्बल से बनी संगमरमर के कलात्मक मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

                जयपुर के हस्तशिल्पी श्री गुलशन इस बार राजस्थान मंडप के शिल्प आंगन को अपनी बेजोड़ मूर्तियों से रोशन कर रहे है। मंडप में मार्बल निर्मित उनकी बेजोड़ कलाकृत्तियां सभी को बरबस ही अपनी और आकर्षित कर रही है।

                श्री गुलशन ने बताया कि मार्बल की कलात्मक वस्तुओं की कीमत सौ रूपये से लेकर लाखों रूपये तक होती है। उनके स्टॉल पर मूर्तियां और अन्य कलात्मक कृत्तियों जैसे ऊंट, हाथी, घोड़े और अन्य मूर्तियों सभी को अपनी और खींच रही है।

                श्री गुलशन मूर्ति कला के हुनर को अपने वंश परम्परा से मिली सौगात बताते हैं। वे मकराना अलवर, किशनगढ़, उदयपुर राजस्थान आदि स्थानों से संगमरमर मंगवा कर कलात्मक मूर्तियां बनाते है। देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने मंे उनकी विशेष रूचि और महारत हासिल है। उन्होंने बताया कि मकराना से निकाले गए प्राकृतिक पत्थर से बनायी गई मूर्तियों एवं अन्य उपयोगी सामानों पर 22 कैरेट सोना एवं मीनाकरी का काम हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा हाथ से किया जाता है। यह राजस्थान की सालों पुरानी कला है। इस कला से निर्मित मूर्तियों को देश-विदेश के म्यूजियमों एवं शाही घरानों द्वारा खरीदा एवं बैहद सराहा जाता है। पत्थर पर की गई इस कारीगरी से निर्मित इन कलाकारों की कृत्तियों एवं इनके हुनर को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान इम्पोरियम ‘राजस्थली’ कलाकारों को सरकारी सहयोग भी प्रदान करता है।

                उनकी कला कृत्तियों में गार्डन एवं भवनों में लगायो जाने वाले पिल्लर्स, वाटर प्लेट, फाउंटेन्स, शंख, लेडी फिगर्स, रोमन शैली के फिगर, घरेलू उपयोग की अनेक वस्तुएं आदि शामिल है।

                श्री गुलशन बताते है कि उनका पूरा परिवार मूर्ति कला के कार्य में लगा हुआ है और बड़े आकार की मूर्तियां बनाने में उन्हें छह से सात वर्ष लग जाते हैं। वे सफेद और काले रंग के संगमरमर पर अपनी बेजोड़ कला-कृत्तियां बना उन्हें जीवंत बना देते हैं। वे बताते हैं कि कला की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन कला के पारखी लोग उम्मीद से भी अधिक कीमत पर उन्हें खरीद ही लेते है।

                उन्होंने बताया कि विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल जैसी कालजयी इमारत राजस्थान के मकराना के मार्बल से ही बनी है, जो कि दुनियां की एक बेजोड़ एवं अजूबी कृति है।

 सांसद श्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान मंडप का अवलोकन किया

                नई दिल्ली, 26 नवम्बर, 2014। राजस्थान के लोकसभा सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल ने प्रगति मैदान में रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान मंडप का अवलोकन किया।

                राजस्थान मंडप निदेशक श्री रवि अग्रवाल ने श्री मेघवाल को मंडप का अवलोकन करवाया।

                श्री मेघवाल ने मंडप के हर स्टॉल पर जाकर राजस्थान से आई महिला उद्यमियों और अन्य हस्तशिल्पियों से मुलाकात की तथा व्यापार मेला में सदैव आकर्षण का केन्द्र रहने वाले राजस्थान मंडप में प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों और प्रदर्शनियों की सराहना की।

                उन्होंने वीणा के स्टॉल समूह के निदेशक श्री हेमजीत मालू की राजस्थानी विवाह गीत का बेजोड़ संग्रह प्रकाशित करने पर बधाई दी और घूमर नृत्य को विश्व भर में दस प्रमुख नृत्यों में चौथा स्थान दिए जाने को राजस्थान के लिए गौरव की बात बताया।

Comment:

betpark giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
vaycasino
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark
kolaybet
betgaranti
betpark
kolaybet
betpark
betpark
casibom giriş
casibom giriş
casibom
betnano giriş
betnano giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betnano giriş
betpark
betpark
kolaybet giriş
betpark
betpark
betgaranti
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark
betpark
kolaybet
kolaybet
vaycasino
vaycasino
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
holiganbet giriş
holiganbet
bettilt giriş
bettilt giriş
harbiwin giriş
harbiwin giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betbox giriş
betbox giriş
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino
Hitbet giriş
xbahis
xbahis
vaycasino
vaycasino
bettilt giriş