प्रश्न : क्या है हीरा?

उत्तर : हीरा वह नही जो हमें बेशकीमती पत्थर के रूप में सुनार से बना हुआ मिलता है, हीरा वह भी नही जो आपके सुंदर हार में है। सच्चे हीरे तो बच्चे होते हैं। हीरा तो वह होता है जो आपको सम्मान दिलाकर आपकी इज्जत बढ़ाता है। वह आपको दुनिया के सामने सुंदर दिखाता है। अगर ऐसा हीरा घर में बेटा या बेटी के रूप में है तो किसी व्यक्ति को और दूसरी दौलत नही चाहिए। दुनिया की सबसे बड़ी दौलत तो संतान होती है। संतान यदि सुयोग्य है तो सब कुछ है, लेकिन संतान भी वह जो आपको फूल की तरह महकाये।
– श्रेया आर्या
5 ‘ब’ (एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा)

Comment: