भारतीय हिन्दुत्व के छ: भयंकर कलंक

images (22)

—- स्वामी (डॉ०) सत्यप्रकाश सरस्वती

“हिन्दू लोग गीता से आगे बढ़ना भी नहीं चाहते । शायद हिन्दू नहीं जानते कि गीता केवल आचार्य ग्रन्थ है, आर्ष भी नहीं ।
इन दिनों जो मनोवृत्ति फैलायी जा रही है, वह कुछ-कुछ ऐसी लगती है, मानो वेदों से प्रेरणा लेना और वेद की बात कहना आर्यसमाजियों का कार्य है और गीता की बात कहो, तो तुम हिन्दू हो । वेद की गरिमा को सुरक्षित रखना भी आर्यसमाज का काम है और किसी भी क्षेत्र में वेदों पर आक्षेप हो, तो आर्यसमाज ही उसका निराकरण करे ऐसा समझा जाता है । इसमें सन्देह नहीं कि आर्यसमाज का व्यक्ति या ऋषि दयानन्द में निष्ठा रखनेवाला भारतीय वेद के गौरव को आक्षेपों से बचाने में अपने को पूर्णतया सक्षम समझता है । किन्तु हिन्दुओं की यह मनोवृत्ति उनकी सनातन परम्परा पर एक प्रकार का कलंक है ।
स्वामी दयानन्द वेद के आधार पर हिन्दुओं को ही नहीं, समस्त मानव को एक सूत्र में बाँधना चाहते थे । यदि हिन्दू ही वेदों की उपेक्षा करें, तो फिर उनके पास रह ही क्या जाता है – तुलसी की रामायण और हनुमान-चालीसा ।
वेद के परिप्रेक्ष्य में स्वामी दयानन्द हिन्दुत्व को छ: कलंकों से मुक्त करना चाहते थे –
1. मूर्तिपूजा और अवतारवाद
2. जन्मना वर्ण और जाति-पाँति
3. अस्पृश्यता
4. मृतकों का श्राद्ध
5. स्वर्ग और नरक के ठेकेदार – पण्डे, महन्त, मठाधीश और बने हुए आचार्य और भगवान्
6. जन्मपत्री, हस्तरेखा, शाप-वरदान, फलित ज्योतिष के कुचक्र और तान्त्रिकों-ताबीजों के अनुचित प्रभाव ।
भारतीय हिन्दुत्व के ये छ: भयंकर कलंक हैं, जो भारतीय दर्शन के सर्वथा विरुद्ध हैं । इन छओं के वेदानुमोदित न होने के कारण ही शायद हिन्दू वेदों से दूर भागना चाहता है । यह स्मरण रहना चाहिए कि जब तक हिन्दू इन कलंकों को धोने का प्रयत्न नहीं करेंगे, वे सुदृढ़ जाति नहीं बन सकते । जो हिन्दू इन छ: कलंकों में आस्था रखता है या इनके प्रति उदासीन है, उसके लिए वेद की ऋचाएं कोई अर्थ नहीं रखतीँ ।

वेद सबके लिए है – ‘ब्रह्मराजन्याभ्यां शूद्राय चार्याय च स्वाय चारणाय’ (यजुर्वेद 26.2) – वेद चातुर्वर्ण्य के लिए ही नहीं, समस्त आत्मीयों और शत्रुओं के लिए भी है ।”

  • स्वामी (डॉ.) सत्यप्रकाश सरस्वती
    [4 नवम्बर 1983 को महर्षि दयानन्द निर्वाण शती समारोह में आयोजित वेद सम्मेलन में दिए गए अध्यक्षीय भाषण का अंश । प्रस्तुति : भावेश मेरजा]

साभार 🙏

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
sekabet giriş
vaycasino
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino
bahsegel giriş
vaycasino giriş
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
grandpashabet giriş
bahsegel
onwin
onwin giriş