विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल हैं भारत की यह 5 बेहद खूबसूरत जगह

images (5)

सिमरन सिंह

भारत के सबसे खूबसूरत विश्व धरोहर स्थल में पहला नाम भीमबेटका रॉक सेंटर का है। मध्य प्रदेश में स्थित यह स्थल मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर होने के साथ काफी मशहूर है। यहां आपको मध्यपाषाण युग की कई एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिलेंगी।

दुनिया भर में कई जगह हैं जो देखने में काफी सुंदर और आकर्षित लगती हैं। जिनमें से कुछ तो ऐसी भी जगह हैं जिनकी सिर्फ तस्वीर को देखकर वहां जाने का मन हो जाता है। दुनिया में करीब 1121 जगहों को विश्व विरासत स्थल ऐलान किया जा चुका है। इनमें 213 प्राकृतिक, 869 सांस्कृतिक, 39 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल शामिल हैं। वहीं, अगर बात करें भारत की तो यहां के लगभग 36 स्थल हैं जिन्हें विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है।

हालांकि जब भारत के विश्व धरोहर जगहों की बात आती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में कुतुबमीनार, ताजमहल या खजुराहो के मंदिर का ही सबसे पहले ख्याल आता है, लेकिन आपको बता दें कि इसके अलावा भी भारत में अन्य विश्व धरोहर स्थल हैं, जो इस लिस्ट में शामिल होने के साथ-साथ देखने में भी गजब के खूबसूरत हैं। हम आपको भारत के 5 बेहद खूबसूरत विश्व धरोहर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं…

भीमबेटका रॉक सेंटर
भारत के सबसे खूबसूरत विश्व धरोहर स्थल में पहला नाम भीमबेटका रॉक सेंटर का है। मध्य प्रदेश में स्थित यह स्थल मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर होने के साथ काफी मशहूर है। यहां आपको मध्यपाषाण युग की कई एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिलेंगी। इतना ही नहीं यहां की आस-पास की जगह भी इसी कलाकृति से मेल खाती है।

हम्पी
हम्पी शहर प्राचीन और अद्भुत मंदिरों के लिए काफी मशहूर है। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित इस शहर में ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे बहुत से भव्य मंदिर हैं। ये भारत में सबसे धार्मिक और लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन जगहों में से एक है, यह हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ा देती है।

रानी की वाव
गुजरात के पाटण में रानी की वाव स्थित है। इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में किया गया था। ये स्थान अपनी सुंदर कलाकृतियों और बावड़ियों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। खुदाई के दौरान पुरातत्व विभाग ने रानी की वाव को खोजा था। यहां की सुंदर-सुंदर कलाकृतियों को देखकर लोगों इन्हीं में खो जाते हैं।

आगरा का लाल किला
आगरा का ताजमहल जिस तरह से मशहूर है ठीक उसी तरह अपनी बनावट के लिए यहां लाल किला भी बहुत प्रसिद्ध है। 16वीं शताब्दी में मुगलों ने इस किले का निर्माण किया था। 94 एकड़ जमीन पर बने इस किले के दो गेट हैं। एक दिल्ली द्वार है और दूसरा लाहौर द्वार है। यहीं कारण है कि इस स्थल का नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल है।

कंचनजंगा नेशनल पार्क
कंचनजंगा नेशनल पार्क देखने में बेहद खूबसूरत है। सिक्किम का यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए काफी अच्छा भी है। यह पार्क बर्फ की ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां आप बहती हुई नदी, विचित्र गुफाएं और जगंल भी देख सकते हैं।

Comment:

betbox giriş
betbox giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betnano giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
ikimisli giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
sekabet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
romabet giriş
romabet giriş
İmajbet güncel
Safirbet resmi adres
Safirbet giriş
betnano giriş
sekabet giriş
sekabet giriş
nitrobahis giriş
nitrobahis giriş
winxbet giriş
yakabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
batumslot giriş
batumslot
batumslot giriş