वल्र्ड अर्थ डे पर छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

नोएडा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल में सोमवार को वल्र्ड अर्थ डे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन कर दमदार प्रस्तुति दी गई। ये प्रतियोगिताएं मिलेनियम इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन दिल्ली ने सहयोग से आयोजित की गईं। शहर के लगभग 15 स्कूलों ने इसमें भाग लिया। छात्रों की दमदार प्रस्तुति पर लोग वाह-वाह कहते नजर आए। प्रतियोगिताएं तीन वर्गों में आयोजित हुई। सीनियर वर्ग में गैर परपंरागत ऊर्जा स्त्रोतों पर छात्रों को मॉडल बनाने के साथ ही परिचर्चा हुई। इसमें कक्षा नौ से 12 वीं के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विज्ञान भवन के वैज्ञानिक कपिल त्रिपाठी और वीके त्यागी शामिल रहे। गैर परपंरागत ऊर्जा स्त्रोत मॉडल प्रतियोगिता में बालभारती स्कूल ने पहला, खेतान ने दूसरा और विश्व भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। परिचर्चा में खेतान पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर विश्व भारती और तीसरे स्थान पर मॉडर्न स्कूल रहा। जूनियर वर्ग में कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए ओल्ड न्यूज पेपर बैग विद कैप्शन प्रतियोगिता रखी गई। इसमें छात्रों को पुराने न्यूज पेपर से बैग बनाकर लाने थे। इसमें विश्व भारती के छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा पुरस्कार लोट्स वैली और तीसरा एमिटी के खाते में गया। सांत्वना पुरस्कार खेतान के नाम रहा। वहीं कक्षा पांचवी से आठवी के छात्रों के लिए जंक टू जेम प्रतियोगिता में लोटल वैली के छात्रों ने बाजी मारी। दूसरा स्थान इंडस वैली और तीसरा पुरस्कार विश्वभारती के नाम रहा। इन प्रतियोतिाओं के निर्णायक मंडल में आर्टिस्ट राजेश शर्मा और प्रतुल दास शामिल थे। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्या रश्मि काकरू छात्रों के प्रोत्साहन के लिए मौजूद रहीं।

Comment:

Latest Posts

kolaybet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark güncel giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
vdcasino
betgaranti
betpark giriş
betpark güncel giriş
vdcasino
vdcasino
jojobet güncel
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş