मनुष्य की कृति ही उसकी स्मृति बनती है:-

images - 2023-08-19T174038.976

मिट्टी सबको खा गई,
रावण बचे ना राम।
पीछे दो ही रह गये,
अच्छे बुरे दो काम॥2407॥

ब्रह्म की उपस्थिति के संदर्भ में
” शेर ”

तेरी खुशबू से तेरे होने का,
अहसास होता है।
जैसे पौ फटने पर,
सूर्य का आभास होता है॥2408॥

परमपिता परमात्मा के स्वरूप के संदर्भ में-

शरणागति होकर मिले,
जीव को परमानन्द।
तेरे स्वरूप में छिप रहे,
सत् – चित और आनन्द॥2409॥

शरणाग गति से यहां अभिप्रिय है अनन्य भक्ति।

अन्त:करण की पवित्रता के संदर्भ में –
खुद से आंखें मिलाना,
आसान नहीं होता।
जब तक दिल का आइना,
साफ नहीं होता॥2410॥

             "शेर"

तेरी महानता का पता तेरी रचना से चलता है –

तेरी रोशनी से रोशन,
सारा जहां है।
देखी तेरी खुदाई,
तो तू ही महान है॥2411॥

विरह वेदना के संदर्भ में “शेर” –

इस सूने से जहां में,
कोई हमदम नहीं मिलता।
तेरा दीदार करा दे,
ऐसा गम नहीं मिलता॥2412॥

शिखर पर पहुंचने के संदर्भ में “शेर”-

शिखर पर पहुंचने के लिए,
तप करना पड़ता है।
कोयला हीरा बन जाये,
खान में रहना पड़ता है॥2413॥

                 "दोहा"

दोषो की पराकाष्ठा के संदर्भ में-

दोषो की पराकाष्ठा,
करती शर्म विहीन।
वाणी पर संयम नहीं,
नर मर्यादाहीन॥2414॥

उद्गगों के दुष्परिणामों के संदर्भ में –

भरने में लगे जिंदगी,
पल में होवे घाव।
मुरझाता सद्भाव है,
लहलाता दुर्भाव॥2415॥

मन की शान्ति के संदर्भ में-

साधन से सुविधा मिले,
साधन से आनन्द।
मन की शान्ति तब मिले,
खुश हो सच्चिदानन्द॥2416॥

भगवान भक्त की को हर आवश्यक सुनते हैं-

कौन कहता है प्रभु !
सुनता नहीं पुकार।
हृदय से निकली हुई,
फौरन सुन गुहार॥2417॥
क्रमशः

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
Betgaranti Mobil Giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
betpas giriş
betpas giriş
grandpashabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş