(१)

इसके जूते में दम है, या उसके जूते में दम है।।
लोग देखते रह जाएंगे, किसके जूते में दम है।।
जूता चमड़े का हो चाहे या हो चांदी का जूता।
उसका बाल न बांका होगा, जिसके जूते में दम है।।
(2)
जूते से बचना इंसानों, अब के जूते में दम है।
तूती बोल रही जूते की, सबके जूते में दम है।।
कभी भैंस लाठी वाले की, अब जूते वाले की है।।
भय बिन प्रीत नही होती है, भय के जूते में दम है।।
आतंकी है पाक
(१)
मनमानी करते आए हैं, नेता सारे पाकिस्तानी।
आतंकी है पाकी सूरत, दुनिया ने है अब पहचानी।
पेश कर दिये साक्ष्य बहुत से ठहराई उसकी शैतानी।।
फिर भीनही मानते पाकी, करते रहते आनाकानी।।

Comment: