आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर हर्षोल्लास से संपन्न* *महर्षि दयानंद का सन्देश घर घर पहुंचाने का संकल्प लें-डा अशोक कु चौहान* *युवा निर्माण का कार्य परिषद तीव्र गति से चलाएगी -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य*

नोएडा,रविवार, 11 जून 2023, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44,नोएडा में डॉ. अमिता चौहान व डॉ. अशोक कुमार चौहान के सानिध्य में चल रहे “आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान ने आह्वान किया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर महर्षि दयानंद का सन्देश घर घर पहुंचायें। यह सुसंस्कारित युवा देश और विश्व को बदलेंगे,उन्होंने कहा की महर्षि दयानंद क्रांतिकारियों के सिरमौर थे,उनका जीवन सदियों तक समाज का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।उन्होंने अनिल आर्य को सुन्दर आयोजन के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया।

प्रिंसिपल रेनू सिंह ने कहा कि महर्षि दयानन्द ने नारी उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है,महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,उनको और अधिक सम्मान देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा आर्य युवक परिषद् सराहनीय कार्य कर रही है मेरी शुभकामनाएं सदैव इनके साथ है।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि परिषद् चरित्र निर्माण शिविरों का अभियान चलाएगी।युवाओं को मातृ पितृ भक्त,देश भक्त,ईश भक्त बनाने का लक्ष्य है,जब ऐसे युवा तैयार होंगे तो माता पिता वृद्ध आश्रम नहीं जाएंगे।

इस अवसर पर डीके गर्ग,चौधरी मंगल सिंह,ब्रिगेडियर मुक्ति कांत महापात्रा, कैप्टन अशोक गुलाटी, स्वामी सूर्य वेश,माता कांता काम्बोज,राज सरदाना आदि ने भी अपने विचार रखे।

एमिटी के श्री रोहित कपूर ने शिविरार्थियों से कहा कि शुरू से ही आपकी गतिविधियों को देखता रहा हूं आज आपके भव्य प्रदर्शन को देख कर हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बच्चो को शुभ कामनाएं दी,और कहा आप देश का नाम रोशन कीजिएगा।

आर्य गायक रमेश चंद्र स्नेही, प्रवीण आर्य,पिंकी आर्या, दीना नाथ नागिया के मधुर भजन हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के माध्यम से आचार्य मनोज शास्त्री ने किया।

शिक्षक योगेन्द शास्त्री, सौरभ गुप्ता,नसीब सिंह,वीरेन्द्र आर्य,विकास कुमार आदि ने शिविरार्थियों को जो आठ दिनों में सिखाया गया शिविरार्थियों द्वारा योगासन, प्राणायाम,लाठी, बाक्सिंग,सैनिक शिक्षा का भव्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रमुख रूप से सुश्री आस्था आर्या,
कमल आर्य, यज्ञवीर चौहान, अरूण आर्य, विवेक अग्निहोत्री, त्रिलोक सिंह, कैप. रोहित कपूर,रोहित आर्य, रामदेव आर्य ,सुभाष शर्मा,आशा आर्या, डा प्रमोद सक्सेना आदि उपस्थित थे।

Comment: