गौतम बुध नगर की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

IMG-20220310-WA0063

उगता भारत ब्यूरो

नोएडा। भाजपा ने जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। बहुत ही शानदार जीत हासिल करते हुए पार्टी ने नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने सपा के सुनील चौधरी को 1 लाख 81 हजार 369 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। जो कि भाजपा के लिए गर्व की बात है। क्योंकि अब तक के नतीजों में यूपी विधानसभा चुनाव में यह किसी भी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत है। इस विधानसभा सीट पर बीजेपी को विपक्ष से किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मिल सकी। पंकज सिंह के खिलाफ सपा ने सुनील चौधरी, कांग्रेस ने पंखुड़ी पाठक को उम्मीदवार बनाया था।
  दादरी विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। यहां से पार्टी के प्रत्याशी रहे निवर्तमान विधायक मास्टर तेजपाल सिंह नगर ने निरंतर दूसरी बार शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के राजकुमार भाटी को लगभग 138000 मतों से पराजित किया।
  सपा के प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने गुर्जर राजपूत विवाद को खूब हवा देने का काम किया पर लोगों ने उनके इस प्रयास को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। जाति बिरादरी से ऊपर उठकर लोगों ने भाजपा का साथ दिया ।
   जेवर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के निवर्तमान विधायक धीरेंद्र सिंह की कामयाब रहे। उन्होंने भी सभी बिरादरियों के मत प्राप्त करके शानदार जीत हासिल की। वहां से ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने  सपा,रालोद के संयुक्त प्रत्याशी को 56000 वोटों से हराकर निरंतर दूसरी बार जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।इस सीट पर अवतार सिंह भड़ाना के सारे उपाय फेल हो गए और अंत में लोगों ने उनका बोरिया बिस्तर बांध कर उनके घर भेज दिया।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
Betgaranti Mobil Giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
betpas
betpas giriş
betpas giriş
grandpashabet giriş
sahabet güncel giriş
favorisen giriş
betlike giriş