धर्म और मजहब में क्या है अंतर ?

images (7)

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि धर्म नहीं अपितु मत अथवा पंथ है । धर्म और मत में भेद है ।
१. धर्म ईश्वर प्रदत है | परन्तु शेष मनुष्य कृत मत-मतान्तर है ।
२. धर्म लोगो को जोड़ता है | परन्तु मत विशेष लोगो में अन्तर को, दूरियों को बढ़ावा देता है ।
३. धर्म का पालन करने से समाज में प्रेम और सोहार्द बढ़ता है | परन्तु मत विशेष का पालन करने से व्यक्ति अपने मत वाले को मित्र और दूसरे मत वाले को शत्रु मानने लगता है ।
४. धर्म क्रियात्मक वस्तु है | परन्तु मत विश्वासात्मक वस्तु है ।
५. धर्म मनुष्य के स्वभाव के अनुकूल अथवा मानवी प्रकृति का होने के कारण स्वाभाविक है और उसका आधार ईश्वरीय अथवा सृष्टि नियम है | परन्तु मत मनुष्य कृत होने से अप्राकृतिक अथवा अस्वाभाविक है ।
६. धर्म एक ही हो सकता है | परन्तु मत अनेक होते है ।
७. धर्म सदाचार रूप है | अत: धर्मात्मा होने के लिये सदाचारी होना अनिवार्य है । परन्तु मत अथवा पंथ में सदाचारी होना अनिवार्य नहीं है ।
८. धर्म ही मनुष्य को मनुष्य बनाता है अथवा धर्म अर्थात धार्मिक गुणों और कर्मों के धारण करने से ही मनुष्य मनुष्यत्व को प्राप्त करके मनुष्य कहलाने का अधिकारी बनता है | परन्तु मत मनुष्य को केवल पन्थाई या मज़हबी अथवा अन्धविश्वासी बनाता है । दूसरे शब्दों में मत अथवा पंथ पर ईमान लाने से मनुष्य उस मत का अनुयायी बनता है, न कि सदाचारी या धर्मात्मा बनता है ।
९. धर्म मनुष्य को ईश्वर से सीधा सम्बन्ध जोड़ता है और मोक्ष प्राप्ति निमित धर्मात्मा अथवा सदाचारी बनना अनिवार्य बतलाता है | परन्तु मत मुक्ति के लिए व्यक्ति को पन्थाई अथवा मती का मानने वाला बनना अनिवार्य बतलाता है । और मुक्ति के लिए सदाचार से अधिक आवश्यक उस मत की मान्यताओं का पालन करना बतलाता है ।
१०. धर्म सुखदायक है | परन्तु मत दुखदायक है ।
११. धर्म में बाहर के चिन्हों का कोई स्थान नहीं है, क्योंकि धर्म लिंगात्मक नहीं है – न लिंगम धर्मकारणं अर्थात लिंग (बाहरी चिन्ह) धर्म का कारण नहीं है । परन्तु मत के लिए बाहरी चिन्हों का रखना अनिवार्य है जैसे एक मुसलमान के लिए जालीदार टोपी और दाढ़ी रखना अनिवार्य है ।
१२. धर्म दूसरों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक देना सिखाता है | परन्तु मज़हब अपने हित के लिए अन्य मनुष्यों और पशुओं की प्राण हरने के लिए हिंसा रुपी क़ुरबानी का सन्देश देता है ।
….. डा. विवेक आर्य |

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş
betpas giriş
betpas giriş
betpas giriş