हिंदू और हिंदुत्व को नकारने वाले नादानों
पहले जान तो लो क्या है हिन्दू और हिंदुत्व

1 अरब 96 करोड वर्ष पुराना धर्म है हिंदुत्व
वेदों का ईश्वरीय ज्ञान गीता का सार है हिंदुत्व

सत्य सनातन सुंस्कृत संस्कृति है हिंदुत्व
धरती पर यदि कोई धर्म है तो वो है हिंदुत्व

श्री राम की मर्यादा व पितृभक्ति है हिंदुत्व
लक्ष्मण का भाईचारा भरत भक्ति है हिंदुत्व

सीता का शील, त्याग व तपस्या है हिंदुत्व
शबरी सी सौम्य सरल हृदयता है हिंदुत्व

कौरवों पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र है हिंदुत्व
द्रोपदी रूपी नारी की रक्षा सम्मान है हिंदुत्व

दुर्गा जीजा लक्ष्मीबाई की वीरता है हिंदुत्व
भगत सिंह व आजाद की शूरता है हिंदुत्व

सत्य अहिंसा क्षमा दया अस्तेय है हिंदुत्व
धारणा ध्यान समाधि का आनन्द है हिंदुत्व

विश्व शांति परस्पर प्रेम प्रदायक है हिंदुत्व
वसुधैव कुटुंबकम का परिचायक है हिंदुत्व

आध्यात्मिकता का अनन्त प्रवाह है हिंदुत्व
सचमुच कितना उच्च तथा महान है हिंदुत्व।

सन्दीप आर्य
9969037837

Comment: