डॉ. रीता नामदेव की काव्य कृति ‘आँचल ‘ का विमोचन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

  • नई दिल्ली
    दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी की प्रोफेसर और प्रसिद्ध रचनाकार डॉ रीता नामदेव की काव्य कृति आँचल का विमोचन नई दिल्ली स्थित उनके निज निवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हुआ।जिसमें प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति रहीं।
    विमोचन कार्यक्रम में आकाशवाणी के पूर्व उप महानिदेशक सुप्रसिद्ध साहित्यविद,कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी प्रमुख अतिथि रहें,जिनकी अध्यक्ष ता में पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने अतीत, वर्तमान, भविष्य की साहित्यिक गतिविधियों पर बेबाकी से अपनी बात रखी और रीता जी के काव्य लेखन को चेतनागत, तेवरों से परिपूर्ण, मानवीय मूल्यों पर खरा करार दिया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों वरिष्ठ साहित्यकार राकेश छोकर, संजय घायल, मंगल सिंह राज, के शंकर सौम्या, डॉ. तरुण गुप्ता, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, अनुराग अगम,सुश्री सरिता सिंह,संजय राज,ओमवीर सिंह,पुष्पेंद्र चौधरी अधिवक्ता, मां राजकुंवर नामदेव आदि ने भी अपने अपने उदगार व्यक्त कर रीता जी के काव्य को अनूठा बताया।शानदार संचालन विभा राज वैभवी का रहा।
    विदित हो कि डॉ. रीता नामदेव दृष्टि बाधित होने के बावजूद एक साहित्यकार के अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर दिल्ली के ही भगिनी निवेदिता महाविद्यालय में सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पद्मावत और रामचरित मानस में चित्रित प्रेम विषय पर शोध ग्रंथ लिखकर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की जो उनकी पहली पुस्तक के रूप में वर्ष 2022 में प्रकाशित हुई थीं।

Comment: