(१)
नये साल के रंग नये हैं।
जीने के अब ढंग नये हैं।।
प्यार की नई नई परिभाषा।
यार रोज ही संग नये हैं।।
(२)
साल नया अंदाज नया हो।
गीत नया हो साज नया हो।।
प्यार बिना ना भाए जीना।
यार नया हमराज नया हो।
(3)
नये साल की खुशी मना लो।
पी लो, खा लो, हंस लो, गा लो।
गये साल के रंज भुला कर।।
सबको अपने गले लगा लो।।
(४)
नये साल में नया कुछ करें।
मित्रों के दुख दर्द करें कुछ।।
खा लोक, कसमें जीवन पथ में-
सबको लेकर साथ चलें कुछ।।


Comment: