अंग्रेज़ी के ‘वाइफ’ शब्द का सही अर्थ

images (6)

पत्नी क्या है? हो सकता है कि ये सवाल आपको पेचीदा लग रहा हो और इसे पढ़कर आपको लगे कि उफ्फ ये क्या पूछ लिया। पर अगर आपसे पत्नी की एग्जैक्ट डेफिनेशन पूछी जाए तो आपका जवाब क्या होगा? मुझे नहीं लगता कि इसकी एग्जैक्ट डेफिनेशन आपको पता होगी। पत्नी तो चलिए हिंदी शब्द है, लेकिन अंग्रेजी शब्द Wife का शाब्दिक अर्थ तो लोग जानते ही नहीं हैं। कुछ समय पहले ऐसे ही Husband शब्द के मतलब को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी जब ऑड्रा फिगेराल्ड (Audra Fitzgerald) नामक एक अमेरिकी इंफ्लूएंसर ने अपने ट्विटर अकाउंट से बहस छेड़ दी थी।

उस वक्त ये बात सामने आई थी कि हसबैंड शब्द बहुत ही रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक विचारधारा का है। हालांकि, इसे लेकर सोशल मीडिया पर जो बहस छिड़ी थी उसमें सभी तरह के तर्क थे, लेकिन उसी वक्त कई लोगों ने हसबैंड शब्द का असली मतलब समझा था।

जब हसबैंड शब्द की बात हो गई है तो फिर वाइफ को क्यों पीछे छोड़ा जाए भला। अंग्रेजी शब्द Wife भी उतना ही जरूरी है और इसकी डेफिनेशन भी लोगों को जान लेनी चाहिए।

क्या है Wife शब्द का मतलब?
वाइफ शब्द का मतलब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में है ‘the woman that somebody is married to’ यानि एक ऐसी स्त्री जिससे किसी ने शादी की हो। यहां शादीशुदा महिला को वाइफ कहा जाता है।

डेफिनेशन के हिसाब से ऐसी महिला जो अपने पति से अलग हो चुकी हो, लेकिन लीगल रिश्ता खत्म ना हुआ हो उसे भी वाइफ ही कहा जाता है। हालांकि, तलाक आदि के बाद Ex-Wife, Former-Wife जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि वाइफ शब्द का इतिहास देखें तो इसका शाब्दिक अर्थ शादी से जुड़ा हुआ नहीं है।

कहां से आया ये शब्द?
वाइफ शब्द जर्मन भाषा से लिया गया है। जिसे प्रोटो जर्मेनिक भाषा (मॉर्डन जर्मन से पहले बोला जाता था और इंडो-यूरोपियन भाषाओं में से एक है) के wībam शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ था महिला। ये मॉर्डन जर्मन शब्द Weib से भी जोड़कर देखा जा सकता है जिसका मतलब वुमन या फीमेल होता है।

इस तरह से अगर हम वाइफ शब्द का असली मतलब समझें तो इसका अर्थ होगा महिला। ये शादी से जुड़ा हुआ अर्थ नहीं है ना ही इसका अर्थ पति से जुड़ा हुआ है।

पर फिर भी धीरे-धीरे इस शब्द का इस्तेमाल कुछ इस तरह से होने लगा कि उसे शादी से जोड़ दिया गया और इसे अंग्रेजी भाषा का अहम हिस्सा बना दिया गया।

Wife शब्द से निकले कई और शब्द
सिर्फ वाइफ शब्द तक ही ठीक था जिसका अर्थ किसी की पत्नी होना था, लेकिन इसी शब्द से “midwife”, “goodwife”, “fishwife” और “spaewife” जैसे शब्द निकले हैं। इनका अर्थ देखा जाए तो मिडवाइफ एक ऐसी फीमेल हेल्थ प्रोफेशनल होती है जिसका काम नवजात और उसकी मां का ध्यान रखना और प्रेग्नेंसी के सारे कॉम्प्लीकेशन हल करना है, लेकिन वो शादीशुदा हो ये जरूरी नहीं है।

ऐसे ही गुड वाइफ को पहले के समय में इस्तेमाल किया जाता था जो महिलाओं को एड्रेस करने का एक पोलाइट फॉर्म था जैसे गुडमैन या गुडहसबैंड। ऐसे ही मछली बेचने वाली महिला के लिए फिश्वाइफ और भविष्य बताने वाली महिला के लिए स्पे वाइफ शब्द इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये कहीं नहीं लिखा कि इनका शादीशुदा होना जरूरी है।

Comment:

Latest Posts

kolaybet giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark güncel giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
vdcasino
betgaranti
betpark giriş
betpark güncel giriş
vdcasino
vdcasino
jojobet güncel
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
meritbet giriş
meritbet giriş
jojobet
jojobet
favorisen giriş
hitbet giriş
betpas giriş
restbet giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
bettilt giriş
bettilt giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş