Categories
विविधा

विश्व के सारे मुसलमानों के पूर्वज हिंदू : सुब्रमण्यम स्वामी

इंदौर – डीएनए टेस्ट के अध्ययन में यह बात साबित हो चुकी है कि विश्व के सभी मुसलमानों के पूर्वज हिंदू हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण में राम मंदिर तो अयोध्या में बनकर ही रहेगा। मामला यहां अटका है  कि मस्जिद को कहां बनाया जाये। उपरोक्‍त बातें भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने इंदौर के आर्थिक व्‍याख्‍यान में कही।

इस संबंध में सऊदी अरब के मुस्लिम धर्मगुरुओं से चर्चा हो चुकी है। मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं है वह तो सिर्फ अल्‍लाह का इबादत स्थल है।  सऊदी अरब व अन्य मुस्लिम देश अपनी सुविधा के हिसाब से मस्जिदों का स्थान बदल देते हैं। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में तो राम मंदिर बनकर रहेगा। मथुरा व काशी में भी मंदिर निर्माण होगा।

आतंकी संगठन आइएसआइएस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह हिंदुस्तान को इस्लाम का अधूरा इतिहास कहता है। इसका कारण यह है कि जहां भी इस्लाम गया है, वहां १०० फीसदी जनसंख्या को मुसलमान बना दिया गया। इरान, इराक, इजिप्ट और यूरोप के कई देश इसके उदाहरण हैं, लेकिन हिंदुस्तान में ८०० साल मुसलमानों और २०० साल ईसाइयों का राज होने के बावजूद आज भी देश की 80 फीसद जनता हिंदू है। यहां पूर्णत: इस्‍लामिक देश बनाना  आसान नही है।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर स्वामी ने कहा कि भाजपा तो सिर्फ हारी है, लेकिन कांग्रेस ने तो आत्महत्या ही कर ली है। कांग्रेस का प्रियंका कुछ नही कर सकती। राहुल गांधी को लंदन की पार्टी से ही फुर्सत नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वामी ने ४२० करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं। उनके सिद्धांत नक्सलवादी हैं जो देश के लिये बहुत घातक है।

वहीं सुनंदा हत्याकांड की जांच धीमी गति से चल रही है। शशि थरूर को सीधे जेल में डाल देना चाहिए जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version