सत्य सनातन संस्कृति सेवा समिति के सौजन्य से यज्ञ हुआ संपन्न

20220629_082853

ग्रेटर नोएडा। ,( अजय कुमार आर्य) यहां स्थित अंसल गोल्फ लिंक -२ सोसाइटी में सत्य सनातन संस्कृति सेवा समिति के सौजन्य से पाक्षिक यज्ञ अमावस्या के अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आर्य जगत के सुप्रसिद्ध वानप्रस्थी देव मुनि जी रहे। जबकि यज्ञ के यजमान श्री संदीप गर्ग व उनकी धर्मपत्नी रहे। देव मुनि जी ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ हमें आत्मिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान कर मोक्ष की प्राप्ति कराता है। जिसे स्वर्ग की प्राप्ति की इच्छा है वह सब सुखों की खान यज्ञ का अवलंबन लेकर उसे प्राप्त कर सकता है।


यज्ञ पर उपस्थित रहे समिति के चीफ पैट्रन श्री देवेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ के प्रति समर्पण के भाव से हमारा आत्मिक कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि जीवन और जगत की सारी शक्तियों को यज्ञ के माध्यम से समझा जा सकता है। जबकि आर्य जगत के युवा कर्मठ कार्यकर्ता आर्य सागर खारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार समिति के संयोजक डॉ राकेश कुमार आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित जनों का स्वागत सम्मान किया। यज्ञ के अवसर पर महाशय किशन लाल आर्य ने भी एक सुंदर भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति के महावीर सिंह आर्य,महासचिव राजेश बैरागी, उपाध्यक्ष राम कुमार नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद कुशवाहा ,श्रीमती ऋचा आर्,या अमन आर्य आदि उपस्थित थे।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
vaycasino
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş