बुद्ध पूर्णिमा पर हवन-सत्संग में भी की भूकम्प पीडितों के लिए कामना

vhpमहात्मा बुद्ध के मार्ग पर चल कर ही होगा विश्व का कल्याण : विहिप

नई दिल्ली माई 4, 2015. महात्मा बुद्ध के दिखाए सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा व शांति के संदेश पर चल कर ही विश्व का कल्याण सम्भव है। बौद्ध जयन्ती पर आयोजित एक सत्संग को सम्बोधित करते हुए विहिप दिल्ली के प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने यह भी कहा कि महात्मा बुद्ध ने जो मार्ग दिखाया वह प्रत्येक व्यक्ति  समाज व राष्ट्र के जीवन में पल-पल पर प्रेरणा देता है और भटकते हुए मानव मन को स्थिरता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। आज हम सभी उस परम पिता परमात्मा से नेपाल के भूकम्प पीडितों के मन की शांति की कामना करते हैं।

    पवित्र वेद मंत्रों से यज्ञ में विशेष आहूतियां दिलवाते हुए वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या ने सभी उपस्थित जन समूह से महात्मा बुद्ध की राह पर चलने का आह्वान किया। यज्ञ के यजमान नव दम्पत्ति श्रीमती स्वर्ण जीत व श्री गुरप्रीत सिंह के साथ श्रीमती व श्री हैप्पी तथा श्रीमती व श्री म्रत्युंजय कुमार झा थे।

       कार्यक्रम में आर्य समाज संत नगर के संरक्षक श्री जगदीश गांधी, कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सूद, श्री अरुण होरा, श्रीमती चंद्र कान्ता, चन्द्र ज्योति, प्रतिभा रानी, हितेश तथा बालिका कु चिया सहित विहिप व आर्य समाज के अनेक सत्संगियों ने सह भागिता कर महात्मा बुद्ध के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा भूकम्प पीडितों की शान्ति तथा उसके भीषण प्रभाव को कम करने हेतु प्रभु से कामना की।

Comment: