तो इसलिये गया गौ रक्षा अधर में

gauगौ पर संकट अंग्रेजों के कारण आया। अंग्रेजों की फौज जैसे-जैसे बढ़ती गई, वैसे-वैसे गौ पर संकट भी बढ़ता गया। आजादी के बाद यह संकट पहले ही दिन से दूर हो सकता था। लेकिन आखिरी हिंदुस्तानी वायसराय ने इस प्रथा को बनाए रखा। आप जानते हैं कि वह कौन था? वे और कोई नहीं, पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। अंग्रेजों से गौ रक्षा के सवाल पर इस देश के लोगों ने करीब अस्सी साल लड़ाईयां लड़ीं। आजादी की लड़ाई में यह मुद्दा भी शामिल था।

इसीलिए महात्मा गांधी ने जिनको पहला सत्याग्रही बनाया, उस विनोबा भावे ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में यह सवाल बड़ी संजीदगी से उठाया। जवाहर लाल नेहरू तो नहीं थे, पर उनकी बेटी से वे उम्मीद करते थे कि वे गौ वंश की रक्षा के लिए न केवल प्रधानमंत्री के रूप में, बल्कि एक मां होने के नाते भी कोई कदम उठाएंगी।
उन्हीं के शासन में ”प्रभुदत्त ब्रह्मचारी” ने गौ रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी और आमरण अनशन पर बैठ गए। इससे देशभर के साधु और संतों ने बीड़ा उठाया। वे संकल्पबद्ध होकर दिल्ली आए। उन्हें गौ रक्षा का आश्वासन तो नहीं मिला, जो मिला वह गोली-बारूद का प्रसाद था। बहुत से साधु मारे गए और ज्यादा घायल हुए। तब से गौ रक्षा का सवाल पृष्ठभूमि में चला गया है ?
अजीत कुमार पुरी

Comment: