नई तकनीक से बढ़ेगी किसानों की पैदावार

more cropप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई तकनीक के जरिए कृषि उत्पादन और किसानों की पैदावार बढ़ाने पर जोर दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के 86वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर नरेंद्र मोदी ने लैब टू लैंड, पर ड्राप-मोर क्रॉप (हर बूंद-ज्यादा फसल) और कम जमीन, कम समय, ज्यादा उपज के मूल मंत्र दिए हैं। मत्स्य पालन के क्षेत्र में नीली क्रांति और कृषि विश्वविद्यालयों को रेडियो स्टेशन शुरू करने का सुझाव है।

खेती से जुड़े उन्नत तकनीक शोध संस्थाओं से खेतों तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि वैज्ञानिकों शोध से जुड़ी जानकारियां किसानों तक पहुंचाने का आवाह्नï किया है।

कृषि के क्षेत्र में हमें दो चीजें साबित करनी हैं। पहली, हमारे किसान पूरे देश और दुनिया को खाद्यान्न मुहैया करा सकते हैं। और दूसरी, खेती से हमारे किसानों को पर्याप्त आय हो सकती है। इन दोनों ही लक्ष्यों को हासिल करने में वैज्ञानिक तकनीक अहम भूमिका निभा सकती है। दश में कृषि से जुड़ी नीतियां और कार्यक्रम इन दोनों बिंदुओं पर केंद्रित होने चाहिए।

विजय गोयल

Comment: