विमल आर्य प्रदेशीय विद्यार्य सभा के प्नधान बने –तृप्ति आर्या

लखनऊ । 3जनवरी 2022आर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०5मीरा बाई मार्ग के राजार्य सभा प्रधान पद पर अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता विमल कुमार आर्य हरदोई प्रबंध समिति द्वारा चुने गये। इनके पद की घोषणा सभा प्रधान आर आर चतुर्वेदी ने की घोषणा होते ही प्रदेश के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियो में हर्ष की लहर दौड़ गई। शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख बी डी शुक्ला, ज्ञानेंद्र गांधी, मुकेश आर्य,राजीव रंजन मिश्रा,शशी बाला चोपड़ा, विरेन्द्र रत्नम,मत्री जया तिवारी, उप मंत्री तृप्ति आर्या,उप मंत्रीअनिल आर्य ,विवेक आर्य, कृष्ण मुरारी, आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा प्रधान,शास्त्री विनोद आर्य आदि ने बधाई दी।
शास्त्री विनोद आर्य ने बताया की श्रद्धेय आचार्य विमल कुमार आर्य जी को प्रदेश राजार्य सभा प्रधान चुने जाने से आर्य प्रतिनिधि सभा के कार्यों में गति मिलेगी आचार्य जी की ख्याति अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान के रूप में है। उन्हे फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भी देश व विदेश से शुभकामनाएं और बधाई मिल रही है। आचार्य जी की सहयोगी टीम की भी घोषणा हुई है ।जिसमें उपप्रघान क्रमशा छत्रपाल शर्मा,,प्रहलाद प्रसाद गुप्ता,वीरेश भाटी, सोनू सिंह,शिवराज सिंह,नन्हेलाल कश्यप,एवं अनिल शवेताकंर,मत्री, रविन्द्र कुमार उपमंत्री, मुकेश कुमार पदेन सदस्य चुने गये ।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित राजार्य सभा प्रधान विमल कुमार आर्य ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा की प्रदेश की शिक्षण व्यवस्था को वैदिक सिद्धांतो के अनुकूल करते हुये शिक्षा के स्तर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा इसमें किसी प्रकार कोई समझौता नहीं होगा आर्य समाज में गति लाने के लिये युवाओं की भागीदारी हेतु आर्यवीरो को तैयार किया जायेगा आर्यवीर समाज की रीढ़ है।

Comment: