वह देश कभी ना जीवित रहता ……

IMG-20211221-WA0021

कविता – 2

मैं नियति से अनुबंध कर नित्य  एक  गीत  गाता  हूं,
बींध ह्रदय के तारों से कभी लिखता और मिटाता हूं।
दाता ने ये जीवन देकर संसार समर में भेज  दिया,
उस दाता के उपकारों को मैं मीठे स्वर से गाता हूं।।

मेरी बगिया में आकर एक कोयल मुझसे कहती है,
मधुमय वाणी से ही जग में पूजा नर की  होती  है ।
मधुमास बने उसका जीवन जो मधुरस को पीता हो,
वाणी को मीठा करने की कुछ ऐसी शिक्षा देती है।।

वेदों के सोमरस का मुझ पर असर निराला होता है,
अनुभव से ही कोई समझेगा कितना आला होता है?
वह जन बंधन मुक्त हुआ जिसने भी इसको जान लिया,
ऐसा विवेकशील मानव ही जग में ‘मतवाला’ होता है।।

उन्मत्त मति के मानव जग में ‘मत’ वाले होकर विचर रहे,
मदिरा चढ़ी मजहब की इन पर पाप कर्म से गुजर रहे ।
धर्म का ना मर्म समझते  सब नीच कर्म में हैं लिप्त हुए,
धर्मभ्रष्ट हुए मानव ने जग में कितने अब तक समर रचे ।।

लाखों नहीं करोड़ों जन की आहुति मजहब ने ले डाली है,
धर्म सिसकियां लेकर जीता पर मजहब की हालत माली है।
कुछ  लोग मजहबी चोले में कहीं बात अमन की करते हैं,
कथनी तो इनकी ऊंची है पर करनी की थाली खाली है ।।

यह देश राम और कृष्ण का है, नहीं ‘चरखा वाले’ लोगों का,
शत्रु संहारक बन उपचार करें जो देश में बढ़ते रोगों का ।
‘वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति’ जो नर इसमें विश्वास करे,
वही समझ लो सच्चा उपचारक है – गांधीवादी भोगों का।।

निज पूर्वजों के बलिदानों को जो देश भूलना चाहता हो,
जो जल्लादों के जुल्मों को भी चुप रह कर ही सहता हो।
वह देश कभी ना जीवित रहता मरना उसकी नियति है,
जो स्वदेशी को त्याग गर्व से सदा परदेसी अपनाता हो ।।

भ्रष्टाचारी हों जिस देश के शासक उसका डूबना निश्चित है,
जिस देश की व्यवस्था लूट मचाये उसका मरना निश्चित है।
जिस देश का नेता नारी को ‘टंचमाल’ कहकर उपहास करे,
‘राकेश’ अपूजित के पूजन से दुर्भिक्ष, मरण, भय निश्चित है।।

(यह कविता मेरी अपनी पुस्तक ‘मेरी इक्यावन कविताएं’-  से ली गई है जो कि अभी हाल ही में साहित्यागार जयपुर से प्रकाशित हुई है। इसका मूल्य ₹250 है)

डॉ राकेश कुमार आर्य
संपादक : उगता भारत

Comment:

Latest Posts

hititbet giriş
betgaranti giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla İpek Kirpik
hititbet giriş
hititbet
betgaranti giriş
Hititbet Giriş
Hititbet
Hititbet Güncel Giriş
Hititbet Yeni Giriş
Hititbet Resmi Gİriş
betyap giriş
hititbet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
hititbet
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti
betgaranti güncel giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
betkom giriş
hitbet giriş
hitbet giriş
betbox giriş
betbox giriş
betpas giriş
betpas giriş
betkom giriş
betpas giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
betgaranti güncel giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
xslot giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
vdcasino
vdcasino
vdcasino
vdcasino
hititbet giriş
kolaybet giriş
betkom giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
meritbet giriş
meritbet giriş
meritbet giriş
meritbet giriş
betnano
betnano
betnano