परमाणु युद्घ हुआ तो क्या होगा?

सोचो परमाणु युद्घ हुआ तो, पल भर में ही क्या होगा?
है स्वर्ग से सुंदर चमन धरा पर, कश्मीर की वादी का क्या होगा?

अन्न, औषधि, फल-फूल, वनस्पति, पृथ्वी के गहनों का क्या होगा?
सरिता, सागर, पर्वत, पठार, इन मैदानों का क्या होगा?

जल-थल में जो विचर रहे, निर्दोष प्राणियों का क्या होगा?
बहुमंजिलें भवनों का, कारों यानों का क्या होगा?

रे परमाणु निर्माता ! सोच, सूनी सडक़ों का क्या होगा?
अनेकों अनुसंधानों का, शिक्षण संस्थानों का क्या होगा?

विश्व के सात आश्चर्यों का, सुखकर स्थानों का क्या होगा?
दैनिक जीवन में उपयोगी, इन कारखानों का क्या होगा?

आणविक अस्त्रों से भरे हुए, इन तहखानों का क्या होगा?
परमाणु रिएक्टर, बिजलीघर, घातक भट्टियों का क्या होगा?

विज्ञान के चमत्कारों का, कोई तो बताओ क्या होगा?
कंप्यूटर टैक्नोलोजी का, विद्युत बांधों का क्या होगा?

संयुक्त राष्ट्र के ह्ययूमैन चार्टर, के वायदों का क्या होगा?
शांति सम्मेलन शिखर वार्ता, में पारित एक्ट का क्या होगा?

Comment: