सुभास पार्टी ने मनाया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस

गाजियाबाद।(संवाददाता) सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अशोक श्रीवास्तव जी का 71वां जन्म दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी प्रेम भाईचारा मिलन समारोह के रूप में वृंदावन ग्रीन्स निकट हिंडन नदी गाजियाबाद पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अनेक समाजसेवी, वरिष्ठ राजनेता, लेखक, समाजिक विचारक, सहित अशोक श्रीवास्तव जी के परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। समारोह में समाज के अनेक प्रबुद्ध लोगों ने कविताओं व गानों के रूप में अपने शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में हम सुभाष पार्टी के लोगों को चुनाव में जीताकर पार्टी की जीत का तोहफा देंगे।
शुभकामनाएं देने वालो मे मुख्य रूप सत्येंद्र यादव, हरवीर सिंह, कृष्णगर्ग, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, आर्य समाजी विचारक राकेशआर्य अमर दत्त शर्मा, रामबाबू शर्मा, बी.एम वर्मा, सुजीत तिवारी, मनोज शर्मा होदिया, सुनील दत्त, श्रीमतिअर्चना शर्मा,अनिल सिन्हा, विनोद अकेला, अनिल मिश्रा, सतपाल यादव, घनश्याम सिंह सैंगर,राम अवतार यादव, वीरपाल यादव, राजीव गौतम, दीपक चित्तौड़िया, गोपाल सिंह, सूरज भान सिंह, दिग्विजय सिंह,कमल बाबू, संजय पासवान ,पन्नालाल, संजय श्रीवास्तव,राजीव शर्मा, संदीप चौहान, अनिल पाल,कपिल शर्मा, राजेंद्र गौतम, गणेश दीक्षित,राकेश श्रीवास्तव,राम गणेश, अशोक शर्मा ,जितेंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव ,अजय बिट्टा, ताराकांत मिश्रा,सुभाष ठाकुर, व्यास पांडे, रवि राणा,सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comment: