‘हिंदी अकादमी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किए गए राकेश छोकर

★ हिंदी अकादमी मुंबई द्वारा देश-विदेश के अन्य प्रतिष्ठित विद्वान भी किए गए सम्मानित
…………………………………………
नई दिल्ली / मुंबई
………………………………………..


हिंदी अकादमी मुंबई ने अपने पटल पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और हिंदी के क्षेत्र मे सक्रिय सहभागिता प्रदान करने वाले देश विदेश के प्रख्यात विद्वानों को विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया है।
राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय पटल पर साहित्य,पत्रकारिता, शीर्ष संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका औऱ हिंदी के उत्थान में विशेष कार्य के चलते हिंदी अकादमी मुंबई ने राकेश छोकर को सम्मानित किया है। उन्हें हिंदी अकादमी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उक्त आशय का एक सम्मान पत्र अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद पांडेय के द्वारा जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने, संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक चौबे के साथ श्री छोकर को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।
हिंदी अकादमी गौरव सम्मान से सम्मानित अन्य विद्वानों में वरिष्ठ अभिनेता,साहित्यकार रवि यादव,नरेंद्र ग्रोवर (यूके),डॉ. तेजेंद्र शर्मा (यूके), चित्रा देसाई ,डॉ. अहिल्या मिश्रा,डॉ. उषा वर्मा (यूके), डॉ. अजय त्रिपाठी (यूके),डॉ. मुकेश गौतम, डॉ निक्की शर्मा , डॉ. कृष्ण कन्हैया (यूके), डॉ कृष्ण कुमार (यूके),ललित मोहन जोशी, डॉ वंदना मुकेश शामिल हैं।
हिंदी अकादमी शिखर सम्मान पाने वालों में
तपस्या भट कपूर, मनीषा कंठालिया (नैैरोबी)
, सोनाली कर्ण ,नवीन कुमार सिंह (कोरिया),
अर्चना पांडेय,डॉ. शिप्रा शिल्पी (जर्मनी ),
प्राची चतुर्वेदी रंधावा (कनाडा), डॉ. शकुंतला सरूपरिया प्रमुख हैं।आकदमी की और से सभी सम्मानित विद्वानों को बधाइयां, शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Comment: