Categories
पर्व – त्यौहार

नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो

नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो नववर्ष तुम्हें मंगलमय हो
हर पल हो सावन हरियाली।
जिह्वा भीगे प्रभु रस प्याली।
विद्या से भरा सत् निर्भय हो।।
नव वर्ष—
उत्कर्ष हर्ष बढ़ता जावे।
सुख स्वास्थ्य सम्पदा श्री पावे।
कामना विमल शुभ अक्षय हो।।
नव वर्ष—
सब पर ईश्वर की कृपा रहे।
चंहुँ ओर खुशी प्रभु दया रहे।
मुस्कान खिले प्रभु जय जय हो।।
नव वर्ष तुम्हें मंगलमय हो। नववर्ष तुम्हें मंगलमय हो।।

-आचार्या विमलेश बंसल आर्या

Comment:Cancel reply

Exit mobile version