हिंद केसरी स्वाति पहलवान का गांव छांयसा में हुआ जोरदार स्वागत

 

छांयसा : दादरी में स्थित NVPE कॉलेज में हुए कुश्ती प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह अकेडमी गाज़ियाबाद की पहलवान स्वाति यादव ने जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित किया। पहलवान स्वाति यादव का अपने पैतृक गांव छांयसा में सभी ग्रामवासियों ने जोरदार स्वागत किया, गांव में उल्लास का माहौल है।

पहलवान स्वाति यादव गौतमबुद्धनगर जनपद के गांव छांयसा की रहने वाली हैं। वह बहुत ही कम उम्र में पहलवानी के अखाड़े में कूद गईं थीं। तब से वह लगातार कुश्ती के क्षेत्र में नयी ऊंचाई हासिल कर रही हैं। पहलवान आज अपने पैतृक गांव छांयसा पहुंची तो ग्रामीणों ने गांव में जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर अवार्ड मिलने की बधाई दी गयी। इसके अलावा गांव ने 31000 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सत्तन पहलवान गुरुजी, राकेश यादव, तेजवीर यादव, रविन्द्र आर्य, देवेंद्र आर्य, श्याम शर्मा, नवीन शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, अर्जुन शर्मा समेत काफी लोग मौजूद थे।

Comment: