हिंदी कार्यशाला में गृह मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक ( राजभाषा ) राकेश कुमार का व्याख्यान , बोले – राजभाषा हिंदी का प्रचार प्रसार प्रेरणा व प्रोत्साहन से किया जाए

20210105_152508
एनटीपीसी  दादरी। (सुंदरलाल शर्मा्) यहां स्थित यहां एनटीपीसी  में  विशेष  हिंदी कार्यशाला का आयोजन 05 जनवरी, 2021 को  किया  गया। हिंदी  कार्यशाला  में  गृह  मंत्रालय,  भारत  सरकार, नई  दिल्ली के निदेशक (राजभाषा) राकेश  कुमार  का  व्याख्यान  आयोजित  किया  गया।  इस  अवसर  पर  राकेश कुमार ने भारत  सरकार  की  राजभाषा  नीति  एवं  वार्षिक  कार्यक्रम  के  लक्ष्यों  को  प्राप्त करने की जानकारी  दी।  उन्होने  सभी  अधिकारियों  से  अनुरोध  किया  कि  राजभाषा  हिंदी का प्रचार प्रेरणा  व  प्रोत्साहन  के  माध्यम  से  किया  जाये   और  यही  संविधान  की  मूल भावना के अनुरुप होगा।

निदेशक (राजभाषा) ने एनटीपीसी दादरी में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं भविष्य में इसे बनाये रखने का अनुरोध किया।

कार्यशाला के प्रारंभ में समूह महाप्रबंधक (दादरी) सी शिवकुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से राजभाषा हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने एवं अपने कर्मचारियों को हिंदी कार्य हेतु प्रेरित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के एस मूर्ति ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री श्वेता ने एनटीपीसी दादरी की राजभाषा प्रगति रिपोर्ट, पुरस्कारों एवं विशेष उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की।

हिंदी कार्यशाला में एनटीपीसी दादरी साईट मैनेजमेंट  कमेटी (एसएमसी) के सदस्यों सहित महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) देबाशीष दास, महाप्रबंधक (प्रचानल) बिधान कुमार चटोपाध्याय, महाप्रबंधक (ईधन प्रबंधन) जी के मोहंती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (राजभाषा) आलोक अधिकारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (कारपोरेट कम्यूनिकेशनस) पंकज नरायण सक्सेना ने किया।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
Betgaranti Mobil Giriş
nakitbahis
nakitbahis giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
kavbet giriş
betpas
marsbahis giriş