Categories
उगता भारत न्यूज़

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया ‘आशाओं की शिखा’ पुस्तक काव्य का विमोचन : विख्यात लेखिका कवयित्री डॉ संजीव कुमारी एवं उनकी इंजीनियर बहन शिखा बटार का संयुक्त प्रयास है – ‘आशाओं की शिखा’

…………………………………………………
अजय आर्य / नई दिल्ली
………………………………………………….बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी , प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री गांव वजीरपुर टीटाणा ,पानीपत निवासी डॉ संजीव कुमारी एवं जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत उनकी बहन शिखा बटार ( मूलतः गॉंव ढांणी पाल, हिसार ) द्वारा रचित पुस्तक ‘आशाओं की शिखा’ का विमोचन आज दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के कर कमलों द्वारा नई दिल्ली में किया गया।


इस पुस्तक में डॉक्टर संजीव कुमारी के साथ उनकी सह कवयित्री शिखा बटार है। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोपियन कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इस पुस्तक में रचनाकार बहनों ने भारतीय समाज, पर्यावरण, प्रेम, जीवन, धर्म, संस्कृति, घर, परिवार, नारी, प्रकृति व राजनीति आदि विषयों पर अपनी सृजन क्षमता का लोहा मनवाया हैं। विभिन्न अनछुए पहलुओं को कविताओं में उतारा है।जो काव्य संसार में अनूठा प्रयोग है।
सृजन क्षेत्र में इससे पूर्व डाक्टर संजीव कुमारी की प्रसिद्ध पर्यावरणीय सतसई ‘झड़ते पत्ते‘ पुस्तक “ इंडिया बुक आॅफ रिर्कोडस” में दर्ज है व हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2018 में “ श्रेष्ठ कृति ” पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है। “ तिसाया जोहड़” व “ हरियाणा के लोकगीत”, हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला के सौजन्य से प्रकाशित हैं। “हरियाणा लोकगीतों के झरोखे से” हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला से प्रकाशन में है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण अध्ययन पर भी उनकी पुस्तकें प्रकाशित हैं। डॉक्टर संजीव कुमारी “एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर” भी हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर चौधरी अनंत राम तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जजपा, सानवी वजीरपुर टीटाणा, बनवारी लाल बटार ढाणी पाल, अनिल गुर्जर बड़सी व अन्य मौजूद रहे।

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
jojobet giriş
kavbet giriş
Betgaranti Mobil Giriş
nakitbahis
nakitbahis giriş
ultrabet giriş
ultrabet giriş
kavbet giriş
betpas giriş
sahabet giriş
betpas giriş
marsbahis giriş