Categories
उगता भारत न्यूज़

शिक्षा मंत्री हरियाणा ने किया शिखा कुमारी की पुस्तक ‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ का विमोचन

★ राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर से मिली बधाइयाँ, गणमान्यों ने उनकी बौद्धिकता को किया सैल्यूट

…………… ………………………………

लेखिका शिखा कुमारी, गांव ढाणी पाल, हांसी, द्वारा लिखी पुस्तक ‘ हरियाणवी अध्यात्म गीत’ का विमोचन आज श्री कंवर पाल गुर्जर, शिक्षामंत्री हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किया गया। शिखा की यह पुस्तक हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा पुस्तक प्रकाशनार्थ प्रोत्साहन योजना वर्ष 2020 में चयनित है।

‘हरियाणवी अध्यात्म गीत’ पुस्तक आध्यात्मिक गीतों पर हरियाणवी में लिखी गई है। इसका मुख्य
उद्देश्य हरियाणवी लोकगीत जो लिपिबद्ध ना होने के कारण लुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें संरक्षित करना है। शिखा कुमारी की यह तीसरी पुस्तक है। इससे पहले ‘आशाओं की शिखा‘ व ‘ विष्णु अवतार: श्री देवनारायण ‘ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमारी, श्री बनवारी लाल बटार ढाणी पाल, अनिल गुर्जर बड़सी, कृष्ण खटाणा, राजेश, चंद्रकांत गोरसी, व अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के गणमान्य व सम्मानित जनों ने शिखा कुमारी को बधाई प्रेषित की हैं।

Comment:Cancel reply

Exit mobile version