Categories
इतिहास के पन्नों से

महाभारत की अनसुनी कहानियां ,भाग – 1

~~~~~

अक्सर जब महाभारत की अनसुनी कहानियों की बात होती है तो कर्ण का जिक्र छिड़ जाता है। कर्ण की कहानी को आधार मानकर “कलयुग” और “राजनीति” जैसी हिन्दी फ़िल्में तो बनी ही हैं, दक्षिणी भारत में भी “थलपति” (दलपति) जैसी फ़िल्में जाने-माने निर्देशकों ने रजनीकांत जैसे कलाकारों को लेकर बनाई हैं। साहित्य में “रश्मिरथी” जैसे काव्य और “मृत्युंजय” जैसी पुस्तकों की रचना भी हुई है इसलिए कर्ण की कहानियों को “अनसुनी” कहानियां कहना बिलकुल भी ठीक नहीं होता। हाँ ये जरूर है कि कर्ण एक बार जरासंध से लड़ा और जीता था, इसकी कहानी बताई जा सकती है। पांडवों के राजसूय यज्ञ के समय जब भीम से कर्ण का सामना हुआ तो वो हार गया था, ये कहानी भी अनसुनी होगी।

इसके अलावा पांडवों के वनवास के समय जब दुर्योधन उन्हें चिढ़ाने के लिए गया था, तब उसका सामना चित्ररथ नाम के एक गंधर्व से हो जाता है। युद्ध में चित्ररथ जीतता है और दुर्योधन को गिरफ्तार कर लेता है। इस युद्ध में कर्ण हारकर, दुर्योधन को छोड़कर भाग गया था। इस घटना की खबर जब युधिष्ठिर को हुई तो भीम और अर्जुन को उन्होंने दुर्योधन के पकड़े जाने पर हंसने के बदले उसे छुड़ाने कहा था। यहीं “वयं पंचाधिक शतम्” कहा गया था। मोटे तौर पर “वयं पंचाधिक शतम्” जिसके जरिये युधिष्ठिर पांडवों को समझाते हैं कि बाहरी आक्रमणों के लिए हम पांच या सौ नहीं, बल्कि एक सौ पांच भाई हैं, उसे बाहरी आक्रमणों के समय अपनों की मदद करने के लिए सुनाया जाता है। इनके अलावा महाभारत के युद्ध के दौरान सात्यकी ने कर्ण को केवल इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वो अपने गुरु अर्जुन का सम्मान कर रहा था।

मगर खैर, महाभारत की अनसुनी कहानियों में कर्ण का जिक्र करने के बदले, हम दूसरी कहानियां ही देखेंगे। अक्सर टीवी देखकर ज्ञानी हो गए, धूप में बाल सफ़ेद कर आये कुछ सज्जन द्रौपदी के दुर्योधन पर हंसने को महाभारत के युद्ध का कारण बताने आ जाते हैं। पहली समस्या तो ये है कि महाभारत में जहाँ दुर्योधन माया से भरे महल को देख रहा होता है, वहां द्रौपदी मौजूद ही नहीं होती। उस समय वो कहीं अंतःपुर में थी और दुर्योधन फिसल कर गिरते समय पांडवों, भीम के साथ था। इसलिए “अंधे का पुत्र अंधा” कोई तथ्य नहीं बल्कि एक फ़िल्मी डायलॉग भर है। महाभारत को पढ़कर देखा जाए तो महाभारत के युद्ध की नींव दुर्योधन की इर्ष्या के कारण, काफी पहले ही पड़ चुकी थी।

बचपन में ही दुर्योधन ने षड्यंत्र रचकर भीम को विष दिया और नदी में फेंक दिया था। उसका विचार था कि इससे भीम की मृत्यु हो जाएगी, लेकिन नागों ने ना केवल भीम का विष दूर कर दिया था, बल्कि उसे और अधिक शक्तिशाली भी बना दिया था। इसके बाद दुर्योधन ने लाक्षागृह में उन्हें जला डालने की कोशिश की थी। यही वो जगह है जहाँ महाभारत के अनसुने पात्रों में से एक कुणिक (या कणिक) का जिक्र आता है। ये धृतराष्ट्र के मंत्रियों में से एक थे और कूटनीति के विशारद माने जाते थे। इनके ही सहयोग से ही दुर्योधन ने लाक्षागृह ने लाक्षागृह की योजना बनाई थी। टीवी पर आमतौर पर ये साजिश रचते हुए शकुनी नजर आते हैं। महाभारत के “क्रिटिकल एडिशन”, या बिबेक देबरॉय के अनुवाद में उनका जिक्र सीधे-सीधे नहीं आता। कृष्ण मोहन गांगुली के अनुवाद में कणिक आसानी से मिल जाते हैं।

कूटनीति के साम, दान, दंड, भेद के बारे में धृतराष्ट्र को सिखाते समय कणिक बताते हैं कि डरने वालों को धमकाया जाए, बहादुरों को सम्मान दिया जाए और धोखे से मारा जाये, लालची को दान-उपहार आदि देकर वश में किया जाए। अगर कोई एक बार आपका शत्रु हो जाए तो चाहे वो आपका पिता हो, बन्धु हो, बेटा या भाई ही क्यों न हो, उसे अवश्य ही मार डालना चाहिए। यहीं कणिक सिखाते हैं कि बहुत क्रोध आ रहा हो फिर भी किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली, बेइज्जती करने वाली बातें बिलकुल नहीं बोलनी चाहिए। अब वापस महाभारत के अनसुने किस्सों पर आयें, तो हमारी अनसुनी कहानी कणिक की सुनाई हुई कहानी ही है। अपनी नीतियों को राजा के लिए सही बताते हुए कणिक एक सियार की कहानी सुनाते हैं।

जंगल में कहीं दूर रहने वाले इस धूर्त सियार को मांसाहार का शौक तो था ही, लेकिन अपनी क्षमता के हिसाब से वो छोटे-मोटे जीवों का शिकार ही कर सकता था। एक दिन उसे एक शेर का मांस खाने की सूझी! अब भला सियार किसी तरह शेर का शिकार तो कर नहीं सकता था इसलिए उसने इस काम में मदद लेने की सोची। जब वो शेर के शिकार के लिए मित्रता बढ़ाने और मित्रों का सहयोग लेने निकला तो उसकी दोस्ती एक नेवले से हुई। नेवला मांसाहारी तो था, लेकिन शेर के शिकार में किसी काम का नहीं था। फिर सियार ने एक चूहे से भी दोस्ती की, लेकिन शेर के शिकार में वो भी किसी काम का नहीं था। अंत में सियार ने एक बाघ से दोस्ती की। बाघ सामर्थ्य में शेर के जैसा था, अच्छा शिकारी भी था, लेकिन आमने-सामने की लड़ाई में शेर जीतेगा या बाघ, ये कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता था।

अपने मित्र बाघ की जीत सुनिश्चित करने के लिए सियार ने सलाह दी कि पहले ही चूहा जाकर शेर के पंजे कुतर दे, तो लड़ाई से पहले ही वो कमजोर हो जायेगा। ऐसा ही किया गया और लड़ाई में बाघ ने शेर को मार गिराया। अब सियार ने कहा कि तुम सब नहा आओ, तबतक मैं शिकार की रखवाली करता हूँ। बाघ जैसे ही नहाकर आया तो सियार ने बाघ से कहना शुरू किया, “चूहा कह रहा था कि शेर को उसने घायल किया था। शेर मारने का श्रेय तो असल में उसका है! अब चूहे का शिकार मुझसे तो खाया नहीं जा रहा।” बाघ का अहंकार जागा, उसने सोचा भला एक चूहे का मारा शिकार मैं खाऊं? वो शेर को छोड़कर अपने लिए दूसरा शिकार मारने चला गया।

जब चूहा आया तो उसने कहा “मेरा मित्र नेवला बताता है कि शेर का मांस जहरीला होता है। मैंने कभी पहले किसी को शेर का मांस खाते देखा-सुना भी नहीं। नेवले का विचार है कि पहले चूहे को खिलाकर विष की जांच कर ली जाये!” अब जब चूहे ने ये सुना तो वो ऐसे ही डरकर भाग गया। नेवला बेचारा छोटा सा था, और सियार उससे अकेले ही लड़कर निपट सकता था। जैसे ही नेवला वापस आया, सियार ने नेवले को डरा-धमकाकर भगा दिया। इस तरह पूरा शेर अकेले सियार को खाने को मिल गया। इस साम, दान, दंड, भेद वाली कहानी के जरिये कणिक अपने तौर-तरीकों को पुराने दौर में सही ठहराते हैं, लेकिन आज भी इसके उदाहरण मिल जाना आसन ही है।

एक नजर अगर आज की राजनीति की ओर देखेंगे तो आप पायेंगे कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के केजरीवाल ने जिन लोगों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी, उनमें से अधिकतर को कुछ भी नहीं मिला। सबके सब सियार के मित्रों की तरह, जबतक जरूरत रही, साथ रहा, जैसे ही काम निपटा, ऐसे कई लोग निपटा दिए गए हैं। अनसुनी कहानियों को अगर आज के दौर में ना सुना जाये, तो अक्सर ऐसा लगता है कि ये तो पहली बार हो रहा है! जबकि सच्चाई ये है कि ये सभी घटनाएँ, ये सभी तौर तरीके, पूर्व में भी राजनीतिज्ञों द्वारा अजमाए जाते रहे हैं।

महाभारत में दूसरे पक्ष में यानी पांडवों के समर्थक भी कोई भोले-भाले सज्जन नहीं थे। इस सारी योजना का विदुर को अच्छी तरह पता था, और वो भी इससे निपटने और पांडवों को तैयारी करने का समय देने के लिए ऐसी ही योजना अपनाते हैं। विदुर पहले तो युधिष्ठिर को इशारों में ही दुर्योधन की योजना समझा देते हैं। फिर उनका दूत और सुरंग खोदने में माहिर खनक पांडवों की मदद के लिए पहुँच जाता है। पुरोचन जिसपर पांडवों को जलाकर मारने का जिम्मा था, उसे बिना कोई मोह-माया दिखाए जिन्दा जलाकर पांडव वहां से निकल जाते हैं। शत्रु सोया हुआ है, या जिन्दा जलाएं या नहीं जैसे पचड़ों में खुद धर्मराज युधिष्ठिर भी नहीं पड़ते! जैसा करने की वो योजना बना रहे थे, बिना नैतिकता के मचान पर चढ़े, शत्रुओं के साथ वही किया जाता है।

बाकी यहाँ गौर कीजिये तो शेर के अलावा बाघ का जिक्र नजर आता है। बाघ हमेशा से भारत में नहीं होता था। असम की ओर से बाघ बाद में भारत में आया था और जैसे जैसे इसने क्षेत्रों पर कब्ज़ा करना शुरू किया, वैसे वैसे शेर भी भारत के पूर्व से पश्चिम की ओर सिमटने लगे। कणिक की कहानी कहीं ना कहीं बाघों के शेरों से बेहतर शिकारी होने की कहानी भी कह देती है। वन्यजीवों (खासकर कम होते बाघों) के बारे में सीखना है, या कहानी से सिर्फ राजनीति के बारे में समझना है, ये फैसला आपका ही रहेगा।

कर्ण को ‘सूत-पुत्र और ‘राधेय’ भी कहा गया है | इनके अतिरिक्त कर्ण को ‘वसुषेण’ तथा ‘वैकर्तन’ नाम से भी जाना जाता है | कर्ण महाभारत के शायद सबसे चर्चित पात्र हैं | द्रौपदी के बाद सबसे ज्याद इनका ही जिक्र होता होगा |

द्रुपद के यहाँ अर्जुन के पूर्व कर्ण ने मत्स्यवेध किया था परन्तु द्रौपदी ने कर्ण के साथ विवाह करना अस्वीकार कर दिया। फलत: कर्ण ने अपने को विशेष रूप से अपमानित समझा। कर्ण की पत्नी का पद्मावती तथा पुत्रों का वृषकेतु, वृषसेन आदि नामोल्लेख मिलता है | मान्यता है की कर्ण की पत्नी भी उसे सम्मान नहीं देती थी, द्रौपदी की ही तरह वो भी कर्ण को नीच कुल का मानती थी |

युद्ध का सत्रहवां दिन | कौरव सेना के नए सेना नायक कर्ण का सामना आज अर्जुन से होना तय था | संसप्तक ज्यादा देर अर्जुन को रोक नहीं पाते, फिर उनका सारथी श्री कृष्ण जैसा ! रथ के संचालन के लिए कर्ण ने दुर्योधन से शल्य को माँगा | शल्य पांडवों के मामा थे और कर्ण के घोर विरोधी | रथ चलाते चलाते भी उनके व्यंग बाणों से कर्ण छलनी होता रहा | कवच कुंडल अब था नहीं, इंद्र की दी हुई अमोघ शक्ति भी घटोत्कच पर खर्च हो चुकी थी | लेकिन कर्ण के लड़ने की योग्यता अब भी उसके साथ थी |

अर्जुन ने कर्ण के सारथी शल्य को घायल कर दिया। कर्ण ने अग्नि-बाण छोड़ा तो अर्जुन ने जल-बाण। कर्ण ने वायु-अस्त्र चलाकर बादलों को उड़ा दिया। अर्जुन ने नागास्त्र छोड़ा, जिसके उत्तर में कर्ण ने गरुड़ास्त्र। कर्ण के इस अस्त्र की काट अर्जुन के पास “नारायणास्त्र” थी, परंतु मनुष्य-युद्ध में वर्जित होने के कारण अर्जुन ने उसे नहीं छोड़ा। कर्ण ने एक दिव्य बाण छोड़ा तो कृष्ण ने घोड़ों को घुटनों के बल झुका दिया। इसी समय कर्ण के रथ का पहिया ज़मीन में धँस गया। कर्ण ने धर्म युद्ध के अनुसार कुछ देर बाण न चलाने की प्रार्थना की, अर्जुन रुक गए |

तभी अचानक श्री कृष्ण ने कहा, पार्थ आज इन्हें धर्म युद्ध याद आता है |
भरी सभा में द्रौपदी को बुलाते समय इनका धर्म कहाँ गया था ? अकेले अभिमन्यु पर जब सात महारथियों ने हमला किया तब धर्म कहाँ था ?

अभिमन्यु और द्रौपदी के प्रकरण याद आते ही अर्जुन ने बाण चला दिया |

जसोदा “बहन” को न्याय दिलाने की बातें करने वालों को भी आज सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन याद आ रहा है |

अहो भाग्य, पार्थ ! कर्ण को आज धर्म और अधर्म याद आता है ! नारी मुक्ति नहीं याद आ रही पार्थ, नैतिक और अनैतिक याद आता है !
चलाओ बाण !!
✍🏻आनन्द कुमार

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
vdcasino giriş
vdcasino güncel giriş
vdcasino giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hitit medya
Hititbet Giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet güncel adres
hititbet 2026
hititbet giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
norabahis giriş
betyap giriş
artemisbet giriş
artemisbet giriş
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım Merkezleri
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla Lenf Drenaj
norabahis giriş
norabahis giriş
medusabahis giriş
Hititbet Giriş
medusabahis giriş
medusabahis giriş
medusabahis giriş
betyap giriş
betyap giriş
betmoon giriş
betmoon giriş
betyap giriş
betyap giriş
kingroyal giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
solobet giriş
hititbet
hititbet giriş
hititbet giriş
artemisbet
kralbet
betyap giriş
betyap giriş
betyap giriş
betyap giriş
betyap giriş
betyap giriş
otobet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
xslot giriş
xslot giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
xslot giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
xslot giriş
xslot giriş
otobet giriş
otobet giriş
otobet giriş
betyap giriş
betyap giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
maksibet giriş
betnano
betnano
betnano
betpark giriş
hititbet
sahabet
hititbet
kralbet
kralbet
kralbet
sahabet
setrabet
setrabet
kralbet