चौथे लॉक डाउन की कुछ खास बातें , कुछ खास इलाकों में शुरू की जाएंगी उड़ानें

Screenshot_20200517-154717_Chrome

देश कोरोना संकट से जिस प्रकार गुजर रहा है उसमें  चिंता की बात यह है कि अब हम चीन से  पिछड़ते जा रहे हैं  इस पिछड़ने के कारण चाहे जो रहे हो , लेकिन यदि   कोरोना संकट इसी प्रकार बढ़ता रहा तो देश के लिए हालात संभालने मुश्किल हो जाएंगे । ऐसे में  कोरोना के दृष्टिगत सरकार लॉक डाउन का चौथा चरण भी जारी रखेगी परंतु इसमें कुछ क्षेत्रों में विशेष रियायत में भी दी जाएंगी और साथ ही कुछ खास क्षेत्रों के लिए उड़ानें भी जारी की जाएंगी ।

17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने वाला है और उम्मीद की जा रही है कि 18 मई से चौथे चरण में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। हालांकि इस बार लॉकडाउन के दौरान सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में कुछ राहत दे सकती हैं और हवाई यात्रा को शुरू किया जा सकता है। हवाई सेवा के अलावा सरकार बस सेवाओं को भी फिर से चालू करने पर विचार कर रही है।

” alt=”” aria-hidden=”true” />गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस बार लॉकडाउन के दौरान सरकार कई पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू करने पर विचार कर रही है और हो सकता है कि इस बार कुछ क्षेत्रों में हवाई और बस सेवाओं को शुरू किया जा सके।

गृह मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार नॉन-हॉटस्पॉट वाले इलाकों में बसों को चलाया जा सकता है। साथ में ही ऑटो और टैक्सी को चलाने की अनुमति भी सरकार की और से दी जा सकती है। हालांकि ये सभी चीजे सीमित क्षमता में ही चलाई जाएंगे और नॉन कंटेनमेंट जोन में ही चलेंगी। किस जगह पर बसों की सुविधा को शुरू किया जाएगा, ये राज्य की और से तय किया जाएगा। सरकार अगले हफ्ते से घरेलू हवाई उड़ानों को भी शुरू करने पर विचार कर रही है और ऐसे में हवाई उड़ानों को कैसे संचालित किया जाए, इसको लेकर कई सारे नियम बनाए जा रहे हैं। जो लोग एक से दूसरे राज्य में जाना चाहते हैं, उन लोगों को ट्रैवल पास की जरूरत होगी।

‘लॉकडाउन 4.0’ के नए नियम-शर्तों के अनुसार ऑरेंज और ग्रीन जोन में उद्योगों को दोबारा से शुरू करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में किसी भी तरह की गतिविधि को सरकार की और से मंजूरी नहीं दी जाएगी और लॉकडाउन के दौरान हॉटस्पॉट जिलों के भीतर किसी भी तरह के मूवमेंट की भी अनुमति नहीं होगी।

सरकार की और से हाल ही में 15 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है और आने वाले समय में इन ट्रनों की संख्या और बढ़ाया जा सकती है। वहीं अब सरकार हवाई सेवा को भी शुरू कर सकती है। हवाई सेवा को शुरू करने के लिए कई सारे हवाई अड्डों पर तैयारी भी कर ली गई है और इन तैयारियों को देखते हुए लगता है कि कुछ ही दिनों में हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी।

” alt=”” aria-hidden=”true” />

गौरतलब है कि लॉकडाउन के मुद्दे पर हाल ही में पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक मीटिंग की थी। जिसमें हर राज्य के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को लेकर अपना पक्ष रखा था। जिन राज्यों में कोरोना वायरस काफी फैला हुआ है उन राज्यों के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को जारी रखने की बात कही थी। वहीं अब सरकार की और से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को जारी रखने की योजना बनाई जा रही है और पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण में भी लॉकडाउन लग सकता है। हालांकि जिस तरह से तीसरे चरण के लॉकडाउन में कुछ रियायतें लोगों को दी गई थी। उसको देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि सरकार चौथे चरण के लॉकडाउन में भी थोड़ी से ढील दे सकते ही।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
Betgaranti Mobil Giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
betpas
betpas giriş
betpas giriş
grandpashabet giriş
sahabet güncel giriş
favorisen giriş
betlike giriş