दिनेश चंद गर्ग समाज की शोभा थे:राजनाथ सिंह

गाजियाबाद के पूर्व मेयर दिनेशचंद गर्ग को यहां के गणमान्य लोगों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित की। उनकी अरिष्टि पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री गर्ग जैसे शालीन और भद्र पुरूष समाज की शोभा होते हैं, उनके रहते व्यक्ति स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मानवतावाद के पुजारी श्री दिनेश चंद गर्ग दूसरों के जीवन में उजाला फेंक कर गये और जीवन भर कुछ गुणों को और मूल्यों को लेकर जिये। उन्होंने कहा कि नगर की जनता के दिलों में देर तक श्री गर्ग की याद बनी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने कहा कि हमें श्री गर्ग के उच्च मानवीय गुणों को जीवन में धारण करने का संकल्प लेना चाहिए। उनके गुणों को धारकर जनसेवा का कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची और सही श्रद्घांजलि होगी। श्री सिंह ने कहा कि स्व. दिनेश चंद्र गर्ग ने देर तक पार्टी और समाज की सेवा की जिसे लोग कभी भुला नही पाएंगे।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों 20 जनवरी को श्री गर्ग का देहांत हो गया था। वे 1934 में गाजियाबाद में जन्मे थे। पिता रामकिशन गर्ग और माता श्रीमति कैलाशवती के 7 लड़के और 3 लड़कियों में से सबसे बड़े श्री गर्ग ही थे। वह 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गये थे।1980 में जब भाजपा की स्थापना की गयी तो वह भाजपा में शामिल होकर जनसेवा में लग गये थे। 1980 और 1984 के चुनावों में उन्होंने दो बार विधायक का चुनाव लड़ा लेकिन किस्मत ने साथ नही दिया और वह विधायक नही बन पाए। लेकिन 1995 से 2005 तक भाजपा के मेयर के रूप में उन्होंने एक शानदार इतिहास लिखा। उनकी उपलब्धियों से लोगों ने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया था। आज भी उन्हें लोग सम्मान से याद करते हैं और उनके कार्यों के दृष्टिïगत आगे भी याद करते रहेंगे।

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş