सरहद पर सैनिक हँस-हँस कर
अपने प्राण गंवाते हैं।
मरने वाले इस दुनिया में
बिना मरे मर जाते हैं ।।

शीत ऊष्ण अतिवर्षण में भी
कभी नहीं घबराता है ।
दुश्मन की छाती पर चढ़कर
वंदेमातरम गाता है ।।
ऐसा जीवन जीने वाले
घर-घर आदर पाते हैं । सरहद पर सैनिक———-

माँ बेटी भगिनी भार्या की
रह-रह याद सताती है।
आन वान भारत माता की
उसको ज्यादा भाती है ।।
अरि के सपने कुचल-कुचलकर
रक्तिम तिलक लगाते हैं । सरहद पर सैनिक———–

स्वेद सना तन छूकर जिसका
वसुधा भी मुस्काती है ।
ऐसे वीर जवानों को माँ
अम्बा गले लगाती है ।।
उत्सर्गों से ही माटी के
कर्ज चुकाए जाते हैं । सरहद पर सैनिक———-

मरण भले हो भौगोलिक पर
इतिहासों में जीता है ।
सुख -दुख के खारे सब
घूँट-घूँट कर पीता है ।।
शौर्य कथाओं के सब नायक
उनके गाने गाते हैं । सरहद पर सैनिक———–

सीमा से शहीद सैनिक का
शव जब घर को आता है ।
तीन वर्ण से सजा तिरंगा
गर्वित हो हर्षाता है ।।
द्रवित हृदय से नर नारी सब
इनको शीश झुकाते हैं । सरहद पर सैनिक————-

अनिल कुमार पाण्डेय
संस्थापक-तुलसी मानस साहित्यिक संस्थान
ए-265 आई टी आई संचार विहार मनकापुर,
गोण्डा (उ .प्र ) शब्ददूत -9198557973

Comment:

mariobet giriş
mariobet giriş
betpark giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
hilarionbet giriş
hilarionbet giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
hilarionbet giriş
hazbet giriş
hazbet giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
milanobet giriş
imajbet giriş
imajbet giriş
maxwin giriş
maxwin giriş
norabahis giriş
betnano giriş
betnano giriş
betnano giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
milanobet giriş
betpark giriş
grandpashabet giriş
betnano giriş
betnano giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betnano giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
celtabet giriş
celtabet giriş
milanobet giriş