यह जीवन है अबुझ पहेली
हँस-हँस कर सुलझाना ।
भटक चुके हैं कई बटोही
तुम भी भटक न जाना ।।

पीड़ा की क्रीड़ा को समझो
तभी समझ में आएगा ।
बिन समझे जो कदम बढ़ाया
वह निश्चय पछतायेगा।।
बिन सोचे समझे प्रियवर मत
तम में तीर चलाना । यह जीवन है————-

जग का हर व्यवहार निरर्थक
यदि जीवन में सार नहीं ।
जीवन तुला व्यथित हो जाती
यदि उस पर कुछ भार नहीं ।।
कभी-कभी मुश्किल हो जाता
खुद का भार उठाना । यह जीवन है—————

छाती पर बाती रखकर क्या?
तिमिर हटाया जाता है ।
तुम्हीं बताओ बिन सरगम के
कैसे गाया जाता है ।।
जलो ज्वलन ही जीवन होता
तिल-तिल कर जल जाना । यह जीवन—————

तपी हुई सांसों में हरदम
सच्चा जीवन होता है ।
तो तपने से बिदक गया वह
हँस-हँस कर भी रोता है ।।
पीड़ा में पूरा जग जन्मा
पीड़ा में मर जाना । यह जीवन है—————-

निरवधि निरूपम इस जीवन में
लाचारी का काम नहीं ।
स्वाभिमान को बेंच जिया जो
उसका कोई दाम नहीं ।।
उम्र मौत की सदा जिंदगी
यह सबको समझाना । यह जीवन है——————

अनिल कुमार पाण्डेय
संस्थापक-तुलसी मानस साहित्यिक संस्थान
जे-701 आवास विकास केशवपुरम, कल्याणपुर
कानपुर (उ .प्र) शब्ददूत -9198557973

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
vaycasino
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş