कांग्रेस के नेता अब तक 91 बार दे चुके हैं मोदी को गाली

images (83)

उगता भारत न्यूज़ नेटवर्क

कांग्रेस और उनके नेताओं ने मुझे 91 बार अलग-अलग तरह की गालियां दीं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हुमनाबाद (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीला सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने अब तक 91 बार उन्हें अलग-अलग तरह की गालियां दी हैं। कांग्रेस पर कर्नाटक में लिंगायत समुदाय का अपमान करने का भी आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी ने बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर को भी अपशब्द कहे हैं।

कर्नाटक में 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद पहली बार प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग उसकी गालियों का वोटों से जवाब देंगे और वे (कांग्रेस नेता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा। मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस आम आदमी के बारे में बात करने वाले, उनके (कांग्रेस के) भ्रष्टाचार को सामने लाने वाले और उसकी स्वार्थ की राजनीति पर वार करने वाले हर व्यक्ति से नफरत करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस की नफरत गहरी होती जाती है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने फिर से मुझे गालियां देने का काम शुरू कर दिया है।’’

बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘किसी ने मेरे खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे इस तरह के अपशब्दों की सूची बनाई और मुझे भेजा। अभी तक कांग्रेस के लोग मुझे 91 बार अलग-अलग तरह की गालियां दे चुके हैं। अगर कांग्रेस ने अपशब्दों के इस शब्दकोष पर समय व्यर्थ करने के बजाय सुशासन और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर ध्यान दिया होता, तो उसकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।’’ उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। हालांकि, विवाद पैदा होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ थी।

मोदी ने कहा, ‘‘गरीबों और देश के लिए काम करने वालों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। मैं इकलौता नहीं हूं, जिस पर इस तरह का हमला किया गया है। पिछले चुनाव में उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ अभियान चलाया था, फिर उन्होंने कहा ‘मोदी चोर’ है, फिर उन्होंने कहा ‘ओबीसी समुदाय चोर’ है और अब कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू होते ही उन्होंने मेरे लिंगायत भाइयों और बहनों को चोर कहने की हिम्मत दिखाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुनें, जब भी आपने किसी को अपशब्द कहे हैं, उन्होंने (मतदाताओं ने) आपको इस तरह से दंड दिया है कि आप उसे सहन नहीं कर पाए। इस बार कर्नाटक के लोगों ने अपशब्दों और उनके गौरव को पहुंचाई गई क्षति का वोटों के जरिये जवाब देने का फैसला किया है।’’ मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने बाबासाहेब आंबेडकर को भी अपशब्द कहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर ने एक बार खुद कहा था कि कांग्रेस ने बार-बार उन्हें अपशब्द कहे।

कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर को ‘राक्षस’, ‘राष्ट्रद्रोही’, ‘दगाबाज दोस्त’ कहा था… आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। आज भी हम देखते हैं कि कांग्रेस कैसे वीर सावरकर को अपशब्द कहती है। कांग्रेस ने इस देश के दिग्गज नेताओं को अपशब्द कहे हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘इसे देखते हुए मुझे लगता है कि कांग्रेस मेरा सम्मान करती है, जैसा कि उसने बाबासाहेब आंबडेकर और वीर सावरकर का किया, क्योंकि कांग्रेस उसी तरह से मुझे भी अपशब्द कहती है। मैं इसे अपने लिए उपहार के तौर पर मानता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने दीजिए, मैं देश और उसके लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। आपके आशीर्वाद से उनके सभी अपशब्द मिट्टी में मिल जाएंगे। कांग्रेस के लोग समझ लें कि आप हम पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा।’’ कर्नाटक में लोगों से मजबूत और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए मोदी ने राज्य के लिए एक नया चुनावी नारा दिया।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक को डबल इंजन भाजपा सरकार की आवश्यकता है ताकि केंद्र और राज्य के बीच समन्वय हो, कोई अवरोध न हो, बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं भी तेजी से पूरी हों ताकि विदेशी निवेशकों के बीच भरोसा मजबूत हो तथा कर्नाटक कांग्रेस का एटीएम बनने के बजाय देश का विकास इंजन बने। उन्होंने केंद्र तथा राज्य दोनों में भाजपा सरकार के विभिन्न कामों को गिनाते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव केवल पांच साल के लिए सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह देश में राज्य को ‘‘नंबर एक’’ बनाने के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक को देश में नंबर एक बनाने के लिए यह आवश्यक है कि राज्य में डबल इंजन सरकार रहे। डबल इंजन सरकार का मतलब दोगुना लाभ, दोगुनी गति से है।’’

कांग्रेस पर देश को बांटने तथा तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की परेशानी नहीं समझ सकती क्योंकि उन्होंने गरीबी नहीं देखी है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो विकास में राजनीति करती है…यह पूरी तरह नकारात्मकता है।’’ बीदर के ‘बीदरी’ कला के कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी को हाल में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर दशकों तक उन्हें निराश करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अस्थिर और गठबंधन सरकारों के नतीजे भुगते हैं। उन्होंने कहा कि एक अस्थिर सरकार का ध्यान लोगों की सेवाकरने पर नहीं होगा। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा भी मौजूद थे।

Comment:

Latest Posts

hititbet giriş
betgaranti giriş
hititbet giriş
hititbet güncel giriş
hititbet giriş
Hititbet Giriş
hititbet giriş
hititbet giriş
tuzla cilt bakım merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Hititbet
hititbet giriş
Tuzla Cilt Bakım
Tuzla Cilt Bakım Merkezi
Tuzla İpek Kirpik
Tuzla İpek Kirpik
hititbet giriş
hititbet
betgaranti giriş
Hititbet Giriş
Hititbet
Hititbet Güncel Giriş
Hititbet Yeni Giriş
Hititbet Resmi Gİriş
betyap giriş
hititbet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
kolaybet giriş
betgaranti giriş
hititbet
hititbet giriş
hititbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti
betgaranti güncel giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
xslot giriş
betkom giriş
hitbet giriş
hitbet giriş
betbox giriş
betbox giriş
betpas giriş
betpas giriş
betkom giriş
betpas giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
hititbet
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betpark giriş
kolaybet giriş
betgaranti güncel giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
xslot giriş
betpark giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
vdcasino
vdcasino
vdcasino
vdcasino
hititbet giriş
meritbet
meritbet
kolaybet giriş
betkom giriş
betgaranti giriş