एक बार घूमते-घूमते कालिदास बाजार गये । वहाँ एक महिला बैठी मिली। उसके पास एक मटका था और कुछ प्यालियाँ पड़ी थी । कालिदास ने उस महिला से पूछा: क्या बेच रही हो ?
महिला ने जवाब दिया: महाराज ! मैं पाप बेचती हूँ ।
कालिदास ने आश्चर्यचकित होकर पूछा: पाप और मटके में ?
महिला बोली: हाँ , महाराज ! मटके में पाप है ।
कालिदास: कौन-सा पाप है ? महिला: आठ पाप इस मटके में है । मैं चिल्लाकर कहती हूँ की मैं पाप बेचती हूँ पाप, और लोग पैसे देकर पाप ले जाते हैं । अब महाकवि कालिदास को और आश्चर्य हुआ: पैसे देकर लोग पाप ले जाते हैं ? महिला: हाँ, महाराज ! पैसे से खरीदकर लोग पाप ले जाते हैं। कालिदास: इस मटके में आठ पाप कौन-कौन से हैं?
महिला : क्रोध, बुद्धिनाश, यश का नाश, स्त्री एवं बच्चों के साथ अत्याचार और अन्याय, चोरी, असत्य आदि दुराचार , पुण्य का नाश , और स्वास्थ्य का नाश, ऐसे आठ प्रकार के पाप इस घड़े में हैं ।
कालिदास को कौतूहल हुआ कि यह तो बड़ी विचित्र बात है । किसी भी शास्त्र में नहीं आया है की मटके में आठ प्रकार के पाप होते हैं। वे बोले आखिरकार इसमें क्या है ? महिला : महाराज! इसमें शराब है शराब ! कालिदास महिला की कुशलता पर प्रसन्न होकर बोले तुझे धन्यवाद है ! शराब में आठ प्रकार के पाप हैं यह तू जानती है और ‘मैं पाप बेचती हूं ‘ऐसा कहकर बेचती है फिर भी लोग ले जाते हैं । धिक्कार है ऐसे लोगों को ! साभार

Comment:

betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
Betgaranti
kavbet giriş
kavbet giriş
betgaranti
vaycasino
Betgaranti Giriş
Betpark Giriş
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
betpark giriş
jojobet giriş
marsbahis giriş
marsbahis giriş
jojobet giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş