Categories
आओ कुछ जाने

रथ का निर्माता किसके लिए रथ का निर्माण करता है?

हमें अपना जीवन किसके लिए बनाना चाहिए?
‘पाओ और फैलाओ’ से क्या अभिप्राय है?
वैदिक विवेक का अनुसरण न करने की क्या हानियाँ हैं?

अस्मा इदु स्तोमं सं हिनोमि रथं न तष्टेव तत्सिनाय।
गिरश्च गिर्वाहसे सुवृक्तीन्द्राय विश्वमिन्वं मेधिराय।।
ऋग्वेद मन्त्र 1.61.4 (कुल मन्त्र 698)

(अस्मै इत् उ) निश्चय से यह उसके लिए है (परमात्मा के लिए) (स्तोमम) परमात्मा की महिमाएं (सम् हिनोमि) समान रूप से फैले हुए और बढ़े हुए (रथम) रथ (न) जैसे (तष्टेव) रथ के निर्माता (तत्सिनाय) रथ के स्वामी के लिए (गिरः) वैदिक विवेक की वाणियाँ (च) और (गिर्वाहसे) वैदिक विवेक की वाणियां को धारण करने वाले (सुवृक्ति) बुराईयों का त्याग करके उत्तम लक्षण (इन्द्राय) सर्वोच्च इन्द्र के लिए (विश्वमिन्वम) सर्वत्र व्यापक आहुतियाँ, ज्ञान (मेधिराय) ज्ञान के स्रोत की अनुभूति।

व्याख्या:-
रथ का निर्माता किसके लिए रथ का निर्माण करता है?
हमें अपना जीवन किसके लिए बनाना चाहिए?

मैं परमात्मा की महिमाओं को प्राप्त करता हूँ और धारण करता हूँ, निश्चित रूप से उसकी अनुभूति के लिए और उन महिमाओं को समान रूप से फैलाने के लिए और उनके संवर्द्धन के लिए जिस प्रकार एक रथ का निर्माण करने वाला उस रथ को उसके स्वामी के लिए समर्पित कर देता है। वैदिक विवेक की वाणियाँ सर्वोच्च इन्द्र के लिए हैं जिससे उन वाणियों को धारण करने वाले बुराईयों का त्याग करके उत्तम लक्षण पैदा कर सकें और उन्हें धारण कर सकें। हमारी आहुतियाँ और ज्ञान सर्वत्र व्याप्त हो जाता है और हमें उस ज्ञान और आहुतियों के स्रोत की अनुभूति प्राप्त करने में सहायक होता है।

जीवन में सार्थकता: –
‘पाओ और फैलाओ’ से क्या अभिप्राय है?
वैदिक विवेक का अनुसरण न करने की क्या हानियाँ हैं?

हमें अपना यह शरीर रथ अर्थात् अपना जीवन किस प्रकार से तैयार और बनाकर रखना चाहिए जो इसके स्वामी को सृष्टि चलाने में सहायता कर सके। हमें अपने ज्ञान और आहुतियाँ सबके कल्याण के लिए फैला देनी चाहिए। वैदिक विवेक का यही सार है। ‘इसे पाओ और इसे फैलाओ’, चाहे वह भौतिक हो या मानसिक। इस प्रकार हम इस सृष्टि का उपयोग समुचित प्रकार से कर पायेंगे और इसके निर्माता की अनुभूति प्राप्त कर सकेंगे।
पदार्थों और ज्ञान को केवल स्वार्थ के लिए प्रयोग करना, अपने जीवन पर या अपने परिवार पर या एक वर्ग पर केन्द्रित रहना विवादों और युद्धों को जन्म देता है। मनुष्यों के बीच सद्भाव तथा मनुष्यों और प्रकृति के बीच सद्भाव असंतुलित हो जायेगा। चारों तरफ सद्भाव बिगड़ने पर मानसिक असंतुलन, प्रकृति का असंतुलन और संक्षिप्त में कलियुग का वर्तमान दृश्य पैदा होता है। अतः कलियुग की समस्याओं का एक मात्र समाधान है कि हम वैदिक विवेक का अनुसरण करें – ‘पाना और फैलाना।’

सूक्ति:-
(विश्वमिन्वम् मेधिराय) हमारी आहुतियाँ और ज्ञान सर्वत्र व्याप्त हो जाता है और हमें उस ज्ञान और आहुतियों के स्रोत की अनुभूति प्राप्त करने में सहायक होता है।


अपने आध्यात्मिक दायित्व को समझें

आप वैदिक ज्ञान का नियमित स्वाध्याय कर रहे हैं, आपका यह आध्यात्मिक दायित्व बनता है कि इस ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचायें जिससे उन्हें भी नियमित रूप से वेद स्वाध्याय की प्रेरणा प्राप्त हो। वैदिक विवेक किसी एक विशेष मत, पंथ या समुदाय के लिए सीमित नहीं है। वेद में मानवता के उत्थान के लिए समस्त सत्य विज्ञान समाहित है।

यदि कोई महानुभाव पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम से जुड़ना चाहते हैं तो वे अपना नाम, स्थान, वाट्सएप नम्बर तथा ईमेल 0091 9968357171 पर वाट्सएप या टेलीग्राम के माध्यम से लिखें।

अपने फोन मैं प्लेस्टोर से टेलीग्राम डाउनलोड करें जिससे आप पूर्व मंत्रो को भी प्राप्त कर सके।
https://t.me/vedas4

आईये! ब्रह्माण्ड की सर्वोच्च शक्ति परमात्मा के साथ दिव्य एकता की यात्रा पर आगे बढ़ें। हम समस्त पवित्र आत्माओं के लिए परमात्मा के इस सर्वोच्च ज्ञान की महान यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।

टीम
पवित्र वेद स्वाध्याय एवं अनुसंधान कार्यक्रम
द वैदिक टेंपल, मराठा हल्ली, बेंगलुरू, कर्नाटक
वाट्सएप नम्बर-0091 9968357171

Comment:

Turn on JavaScript to leave a comment.

Exit mobile version
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
ultrabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
Hititbet Giriş
kavbet giriş
kavbet giriş
vaycasino
Betgaranti
vaycasino
bahsegel
onwin
vdcasino giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
betgaranti giriş
betgaranti güncel giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
betgaranti mobil giriş 2027
betgaranti giriş