…..तो क्या इतिहास मिट जाने दें ? अध्याय 8 भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा

images - 2024-04-01T212819.237
हमारे देश के इतिहास की समीक्षा करने से हमें पता चलता है कि यहां पर अनेक ऐसे सूफी संत हुए हैं जिन्होंने अपने मकड़ जाल में फंसाकर भारत के सनातन का विनाश करने में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी । उन्होंने भारत के लोगों को ऐसी ऐसी गोलियां गटकाईं कि उन्हें सटकते ही कइयों का दिमाग घूम गया। सूफी संतों के इस प्रकार के षड़यंत्र ने अतीत में हमें भारी क्षति पहुंचाई है। आज भी कई क्षेत्रों में धर्मनिरपेक्ष बना हिंदू इस प्रकार की गोलियों का शिकार हो रहा है। यद्यपि इस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे कई नेता भी हैं जो साधु संन्यासी के वेश में रहकर भी इन गोलियों को न गटकने की सलाह हिंदू समाज को देते रहते हैं। समाज और राष्ट्र की गति को गतिशील बनाए रखने के लिए राजनीतिक नेतृत्व का जागरुक रहना बहुत आवश्यक होता है। यदि किसी भी कारण से राजनितिक नेतृत्व खतरों की उपेक्षा करता है तो इसका परिणाम राष्ट्र को भुगतना पड़ता है। जैसा कि हमने अतीत में कई बार ऐसा होते देखा है।

जब तक हम नहीं जागेंगे, देश नहीं जागेगा।
जब हम आंखें खोल बढ़ेंगे, कंकड़ कंकड़ भागेगा।।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का मौलाना अरशद मदनी द्वारा ओ३म और अल्लाह के एक होने संबंधी दिए गए बयान के संदर्भ में यह कहना उचित ही है कि भारत कल भी एक हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। यह बात इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि हिंदू कोई मजहब या संप्रदाय नहीं है। जिस पर योगी जी का भी स्पष्ट कहना है कि हिंदू एक सांस्कृतिक शब्दावली है जो भारत के हर नागरिक के लिए संबोधन के रूप में प्रयोग की जाती है। यह शब्द भारत के सनातन के उस पवित्र शब्द को याद दिलाता है जिसे हम 'आर्य' के नाम से इतिहास में जानते हैं। आर्य भी एक जीवन शैली है। जिसे वर्तमान संदर्भ में हम हिंदू के नाम से जानते हैं।

अरबवासियों का दृष्टिकोण

यह बात तब और भी अधिक स्पष्ट हो जाती है जब भारत का कोई मुसलमान हज करने के लिए अरब जाता है तो वहां उसका संबोधन 'हिंदू' नाम से होता है। अपने आप को हिंदू कहलवाकर वहां किसी मुस्लिम को परेशानी नहीं होती। वहां भारत का प्रत्येक मुस्लिम हजयात्री यह मान लेता है कि मुझे 'हिंदू' एक राष्ट्र के अर्थ में कहा जा रहा है। कहने का तात्पर्य है कि बाहर जाकर राष्ट्र के संदर्भ में प्रत्येक मुसलमान स्वयं को भी 'हिंदू' मान लेता है परंतु देश के भीतर हिंदू को भी हिंदू मानने के लिए तैयार नहीं है। यदि हम अरब के लोगों द्वारा भारत के मुसलमान हज यात्रियों के प्रति अपनाए गए इस प्रकार के दृष्टिकोण को सही संदर्भ से  देखें तो भारत आज भी एक हिंदू राष्ट्र है।

भारत वैदिक धर्मी हिंदू लोगों का है देश।
संसार आज भी मान रहा है भारत का उपदेश।।

हमें ध्यान रखना चाहिए कि ‘हिंदू’ के बारे में भारत के अनेक विद्वानों सहित न्यायालयों का भी यह मत रहा है कि यह हमारी राष्ट्रीयता को प्रकट और प्रतिबिंबित करने वाला शब्द है। हमारी राष्ट्रीयता के संदर्भ में इसके प्रयोग होने का अभिप्राय है कि भारत का हर नागरिक हिंदू है। हिंदू कोई जाति सूचक शब्द नहीं है। यह आर्य वैदिक संस्कृति का उत्तराधिकारी है। आर्य समाज जैसी संस्था को 'हिंदू' की कई पौराणिक मान्यताओं से असहमति हो सकती है, पर इस सबके उपरांत भी हम सब खूबसूरती के साथ एक दूसरे के साथ मिलकर रहना जानते हैं। इसका कारण केवल एक ही है कि हम सब की सामूहिक निष्ठा का केंद्र वेद है और वेद हमें एक ही परमपिता की संतान होने का बोध कराता है। वेद हमें एक दिशा में एक सोच और एक उद्देश्य के साथ मिलकर आगे बढ़ने की शिक्षा देता है । वेद हमें सनातन के विश्व परिवार का एक सदस्य बनाता है और हम सब कई प्रकार के पारस्परिक मतभेदों को भुलाकर सनातन की छत्रछाया के नीचे बैठकर एक साथ भोजन करते हैं। कई प्रकार की विभिन्नताओं के बीच भी हम एकता के सूत्र खोज लेते हैं।  उन सूत्रों को ही कभी हम अपने साधु संतों की जटाओं में देखते हैं तो कभी अपने पेड़ों की फलों से लदी हुई शाखाओं में देखते हैं और कभी उन्हें हम कवि की कविता के सुर में देखते हैं।... पर देखते अवश्य हैं।

जटा साधु की देख कर, खोजें भारत देश।
कभी पेड़ में खोजते कभी कविता के देश।।

भारत की वैदिक संस्कृति के प्रति समर्पित भाव रखने वाला कोई भी हिंदू सनातनी या वैदिक धर्मावलंबी ओ३म और अल्लाह के एक होने की बात से सहमत नहीं हो सकता। क्योंकि जिस अल्लाह के नाम पर लोगों ने खून की नदियां बहाई हैं और आज भी खूनखराबा कर रहे हैं, वह अल्लाह दया और करुणा के सागर उस 'ओ३म' के जैसा नहीं हो सकता जो प्रत्येक प्राणी में एक ही ज्योति को प्रतिबिंबित होते हुए देखने के लिए मानव समाज को प्रेरित करता है और उसे प्रत्येक प्रकार की हिंसा से रोकता है।

वैदिक धर्म की खूबसूरती

वैदिक धर्म की खूबसूरती ही यह है कि ये संपूर्ण सृष्टि को एक ही परमपिता परमेश्वर की ज्योति से ज्योतित आलोक नगरी के रूप में देखता है और इसके प्रत्येक प्राणी के प्रति दया और करुणा का भाव रखना अपना धर्म मानता है। वेद – धर्म का सौंदर्य बोध उसकी अहिंसा में झलकता है। जो वेद – धर्म के सौंदर्य को समझ जाता है ,वह वसुधा को ही परिवार मानने लगता है। ऐसा व्यक्ति किसी के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं करता। जबकि इस्लाम को मानने वाले लोगों ने केवल और केवल खूनखराबा करने को ही अपने मजहब का सौंदर्य माना है। हमारे ऋषियों की मान्यता रही है कि अहिंसा का सामान्य अर्थ ‘हिंसा न करना’ है। इसका व्यापक अर्थ है – किसी भी प्राणी को तन, मन, कर्म, वचन और वाणी से कोई क्षति न पहुँचाना। मन में किसी का अहित न सोचना, किसी को कटुवाणी आदि के द्वार भी हानि न देना तथा कर्म से भी किसी भी अवस्था में, किसी भी प्राणी कि हिंसा न करना, यह अहिंसा है।

‘हिंदू श्रेष्ठता’ नामक अपनी पुस्तक में हरविलास सारदा जी भारत की वैदिक संस्कृति की खूबसूरती के बारे में रॉबर्टसन को उद्धृत करते हुए लिखते हैं कि ‘हिंदू विधि के विचार बिंदुओं की संख्या एवं विविधता के विचार से इसकी तुलना जस्टिनियन के विश्व प्रसिद्ध विधिसंग्रह अथवा विश्व के सर्वाधिक सभ्य देशों की न्याय व्यवस्थाओं से की जा सकती है। हिंदू विधि की धाराओं को अत्यंत स्वाभाविक एवं प्रांजल क्रम में व्यवस्थित किया गया है। वे बहुसंख्यक तथा सुबोध हैं तथा उनका अनुसंधान ऐसे सूक्ष्म अवधान एवं समझ के साथ हुआ है जो उन व्यक्तियों के लिए ही संभव है जो अपने ज्ञान की तीक्ष्णता एवं प्रखरता के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्हें न्यायिक प्रक्रियाओं की विशुद्धता का दीर्घ अनुभव है तथा जो विधि के अभ्यास की बारीकियों से भली प्रकार परिचित हैं। प्रत्येक बिंदु पर दिया गया निर्णय न्याय के अपरिवर्तनीय निर्विकार सिद्धांतों पर आधारित है। जिसे मानव मस्तिष्क ने प्रत्येक काल एवं विश्व के प्रत्येक भाग में आदर दिया है। जो कोई भी इसको परखेगा उसे न्याय के कार्य में रत लोगों के विधि शास्त्र के ज्ञान के विषय में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहेगा, जो कोई भी किसी भी शीर्षक के अंतर्गत दिए गए विवरण की गहराई में जाएगा वह उसकी सूक्ष्मता एवं सुंदरता को देखकर सोचेगा कि इतनी गहराई तक तो यूरोप की विधायिका ने भी विचार नहीं किया है और यह सराहनीय बात है कि कितने ही प्रावधान तो इतने महान हैं कि आश्चर्य होता है कि इतने प्राचीन काल में भी ऐसी खूबसूरत व्यवस्था थी।’

अल्लाह वालों से अपेक्षा

ओ३म और अल्लाह के एक होने की बात करने वाले इस्लामिक विद्वानों से ऐसी अपेक्षा  नहीं की जा सकती कि वे अहिंसा की ऊपर दी गई सौन्दर्य परक परिभाषा को अपनाकर अपने मजहब के लोगों को तदनुसार आचरण करने के लिए प्रेरित कर सकें? ना ही उनसे ऐसी अपेक्षा की जा सकती है कि वे भारत की वैदिक संस्कृति की खूबसूरती के संदर्भ में हरविलास सारदा जी के उपरोक्त संदर्भ को स्वीकार करेंगे।
 हिंदू शास्त्रों की दृष्टि से “अहिंसा” का अर्थ है सर्वदा तथा सर्वथा (मनसा, वाचा और कर्मणा) सब प्राणियों के साथ द्रोह का अभाव। (अंहिसा सर्वथा सर्वदा सर्वभूतानामनभिद्रोह: – व्यासभाष्य, योगसूत्र 2। 30)। अहिंसा के भीतर इस प्रकार सर्वकाल में केवल कर्म या वचन से ही सब जीवों के साथ द्रोह न करने की बात समाविष्ट नहीं होती, प्रत्युत मन के द्वारा भी द्रोह के अभाव का संबंध रहता है।

मौलाना और इस्लामिक विद्वान

   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। वह किसी भी धर्म विरोधी और देशद्रोही को कड़ी फटकार लगाते हुए कई बार देखे गए हैं। यही कारण है कि अपने दोगलेपन के कारण देश के सामाजिक परिवेश को जो लोग विकृत करने में लगे रहते हैं, योगी जी की उपस्थिति मात्र से भी वे भयभीत हो जाते हैं। मौलाना अरशद मदनी ने चाहे ओ३म और अल्लाह के एक होने की बात कह दी हो, पर अब उनकी फजीहत उनके अपने मजहबी मंच पर भी हो रही है, लोग तेजी से मौलाना मदनी के बयान से हुई क्षति की पूर्ति करने के लिए पापड़ बेलते नजर आ रहे हैं। इसका कारण केवल एक है कि क्षतिपूर्ति में लगे लोग यह भली प्रकार जानते हैं कि देश में इस समय योगी आदित्यनाथ जैसे नेता भी हैं। जिन्हें हिंदुत्व के समर्थन में बोलने में तनिक भी संकोच नहीं होता है।

अब आते हैं महर्षि मनु पर।
जहां तक हमारे महर्षि मनु की बात है तो वे सृष्टि के सबसे पहले राजा हैं। जिन्होंने अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए राजा बनना स्वीकार किया था। उनके पुत्र प्रियव्रत और प्रियव्रत के पुत्र उत्तानपाद थे। इसका एक स्वर्णिम और बहुत ही गौरवशाली इतिहास हमारे पास उपलब्ध है। यद्यपि आज के इतिहास से हमारे इस स्वर्णिम इतिहास को निकाल दिया गया है, पर इसका अभिप्राय यह नहीं है कि हिंदू समाज के पास मदनी जैसे लोगों को जवाब देने वाले और शास्त्रार्थ करने वाले लोग उपलब्ध नहीं हैं।

जैन संत लोकेश मुनि जी

जैन संत लोकेश मुनि ने संपूर्ण हिंदू समाज की ओर से मौलाना मदनी को करारा प्रत्युत्तर दिया है, उन्हें खुले मंच पर आकर शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी है। जिसे मदनी जैसे लोग कभी स्वीकार नहीं कर सकते। लोकेश मुनि ने मदनी को स्पष्ट बता दिया कि महर्षि मनु की पीढ़ी में ही जन्मे ऋषभदेव के पुत्र भरत के नाम से हमारे इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।

भारतवर्ष के गौरवपूर्ण अतीत को इस्लाम की उस काली चादर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता जिसने इंसानियत का खून करना अपना मजहबी फर्ज समझा और उसी मजहबी फर्ज के उन्माद के वशीभूत होकर आज भी काले कपड़ों में आतंकवाद फैलाने के घृणित कार्य में लगा हुआ है। जब हम वैदिक धर्म और इस्लाम की तुलना करते हैं तो समझ लेना चाहिए कि यह सृजन और विध्वंस की तुलना के समान है। अपने गुण, कर्म, स्वभाव के कारण ओ३म सृजनात्मकता का प्रतीक है तो अल्लाह विध्वंसात्मक मनोवृति का प्रतीक है। अल्लाह के मानने वाले विध्वंस कर रहे हैं और ओ३म को मानने वाले सृजन कर रहे हैं। दोनों की मनोवृति और मनोदशा अपने – अपने इष्ट की महानता या श्रेष्ठता को प्रकट कर देती हैं।

मौलाना मदनी और आरएसएस प्रमुख

यहां पर यह स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि मौलाना मदनी ने यह टिप्पणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान चाहें तो अपने धर्म पर रहें या अपने पूर्वजों की ओर लौट आएं। मौलाना मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इस समय अवसर पर “जाहिल” भी कहा। इस संदर्भ में हम मौलाना मदनी को यह भी बताना चाहते हैं कि यदि उनके पूर्वज भारतीय मूल के नहीं हैं तो वे हमारे देश में एक विदेशी मजहब के मानने वाले होकर एक “अतिथि” के रूप में रह रहे हैं । जिन्हें अपनी सीमाएं पहचाननी चाहिए। आरएसएस प्रमुख इस देश के बहुसंख्यक समाज के सबसे बड़े और सम्मानित नेता हैं। हमारे आपसी मतभेद हो सकते हैं , किसी भी मुद्दे पर असहमति भी हो सकती है, किसी भी शास्त्र की व्याख्या को लेकर भी असहमति हो सकती है, पर इसका अभिप्राय यह नहीं है कि हम अपने बहुसंख्यक समाज के बड़े नेता के प्रति किसी विदेशी मजहब को मानने वाले व्यक्ति के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को सहज स्वीकार कर लें। हम मतभेदों के साथ जीना जानते हैं । मदनी जैसे नेताओं को यह समझना चाहिए कि हम नींबू को अपने दूध के साथ कभी भी न मिलने देने के लिए अपनी सामूहिक चेतना के साथ वचनबद्ध भी हैं।
 अंत में हम यह भी बताना चाहेंगे कि जिस समय मौलाना मदनी ने ओ३म और अल्लाह के एक होने की बात कही, उसी समय उन्होंने एक ऐसी बात भी कही जिसे हमने अधिक ध्यान से नहीं सुना। अरशद मदनी ने कहा, ‘जिस तरह आज दुनिया भटकी हुई है ( उसी प्रकार मोहम्मद साहब के आने से पहले) हम भी भटके हुए थे। हमने 365 देवी देवता बना रखे थे। सुबह उठकर हम भी उनकी इबादत करते थे। हम मनु के बताए हुए रास्ते से भटके हुए थे।’

अरब का हिंदू वैदिक स्वरुप

 भारतवर्ष में सेकुलरिज्म के नाम पर जो लोग पुरुषोत्तम नागेश ओक जैसे विद्वानों के इस दावे को नकारते रहे हैं कि मक्का मदीना में कभी 365 हिंदू देवी देवताओं के मंदिर हुआ करते थे, जिन्हें तोड़फोड़ कर वहां पर मस्जिदें बनाई गई थीं , उसे मदनी ने एक झटके में स्वीकार कर लिया। उन्होंने ऐसा कह कर इस रहस्य से पर्दा हटा दिया कि अरब का भी-कभी वैदिक हिंदू स्वरूप था। महाभारत के पश्चात वहां पर भी पाखंड फैला और कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियां विकसित हो गई। उन्हीं के फलस्वरूप वहां पर मूर्ति पूजा का भी प्रचलन हुआ । 365 हिंदू देवी देवताओं के मंदिरों या उनकी मूर्तियों के अस्तित्व को स्वीकार करके मदनी ने इस बात को स्पष्ट कर दिया कि अरब निश्चित रूप से कभी वैदिक ऋषियों की तपोभूमि रहा है। निश्चित रूप से मदनी जैसे लोगों को अपने मूल धर्म को पहचानना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत प्रारंभ से ही एक आर्य हिंदू राष्ट्र रहा है, आज भी है और आगे भी रहेगा। योगी आदित्यनाथ ने ऐसा कहकर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की चेतना शक्ति समय जागृत है और वह अपनी जागृतावस्था में पूर्ण विवेक से यह निर्णय लेने में सक्षम और समर्थ है कि भारत का हित किसमें है और अहित किसमें है? जब भारत देश या समाज की चेतना शक्ति पूर्ण विवेक के साथ निर्णय लेने में सक्षम और समर्थ होती है तो समझना चाहिए कि वह अपनी दिशा अपने आप तय कर सकता है और आज का भारत ऐसा ही सक्षम समर्थ और सशक्त भारत है जो अपने निर्णय अपने आप ले सकता है और न केवल निर्णय ले सकता है बल्कि उन निर्णयों को लागू करने की क्षमता भी रखता है । हम यह भली प्रकार जानते हैं की ओ३म क्या है, ओ३म के उपासक कौन हैं और ओ३म की उपासना के लाभ क्या हैं? इसी प्रकार अल्लाह क्या है! अल्लाह के उपासक कौन हैं और अल्लाह की उपासना के लाभ- हानि क्या है ? “ईश्वर अल्लाह तेरो नाम” गा गाकर देश को बंटवाने वाले लोग अब चले गए। ऐसे में मदनी जैसे लोगों को अपनी जुबान सुधार लेनी चाहिए और उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यदि वह विदेशी मजहब को अपनाकर धर्म भूमि भारत में रहना चाहते हैं तो उन्हें एक अतिथि के रूप में रहने की छूट हो सकती है, पर अतिथि धर्म का अतिक्रमण करने की छूट कभी नहीं हो सकती। ओ३म और अल्लाह को एक मानकर हम अपने इतिहास को ना तो भूल सकते हैं और ना ही मिटाने की मूर्खता कर सकते हैं।

डॉ राकेश कुमार आर्य

Comment:

betbox giriş
betnano giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
sekabet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
romabet giriş
romabet giriş
betnano giriş
sekabet giriş
sekabet giriş
nitrobahis giriş
nitrobahis giriş
winxbet giriş
yakabet giriş
jojobet giriş
jojobet giriş
batumslot giriş
batumslot
batumslot giriş
galabet giriş
galabet giriş
betplay giriş
betplay giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
galabet giriş
galabet giriş
galabet giriş
betamiral giriş
betamiral giriş
betgaranti giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
galabet giriş
betgaranti giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betnano giriş
galabet giriş
betnano giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betnano giriş
betasus giriş
norabahis giriş
nitrobahis giriş
betvole giriş
betvole giriş
betkolik güncel giriş
betkolik güncel
betkolik giriş
yakabet giriş
betasus giriş
betnano giriş
romabet giriş
yakabet giriş
queenbet giriş
queenbet giriş
betnano giriş
winxbet giriş
betamiral giriş
livebahis giriş
grandpashabet giriş
wojobet giriş
wojobet giriş
grandpashabet giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betbox giriş
betkare giriş
kareasbet giriş
noktabet giriş
extrabet giriş
extrabet giriş
nisanbet giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betsat giriş
norabahis giriş
norabahis giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betorder giriş
wojobet giriş
wojobet giriş
livebahis giriş
livebahis giriş
nisanbet giriş
nisanbet giriş
vaycasino giriş
betgaranti giriş
betorder giriş
betsat giriş
betsat giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betyap giriş
betyap giriş
sekabet giriş
sekabet giriş
grandpashabet giriş
betgaranti giriş
galabet giriş
betpark giriş
betpark giriş
galabet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betgaranti giriş
betnano giriş
betnano giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
maxwin giriş
maxwin giriş
betwoon giriş
betwoon giriş
yakabet giriş
yakabet giriş
betasus giriş
betplay giriş
betplay giriş
noktabet giriş
noktabet giriş
nitrobahis giriş
noktabet giriş
noktabet giriş
betasus giriş
nitrobahis giriş
winxbet giriş
winxbet giriş
maritbet giriş
maritbet giriş
betkare giriş
betkare giriş
noktabet giriş