Categories
स्वास्थ्य

दिल के दौरे की संभावना करें कम

(सुदर्शन भाटिया – विनायक फीचर्स)
दिल के दौरे की संभावना को कम करने के लिए शोध हुआ। इसके लिए 22 हजार लोगों के भोजन, सेहत व व्यायाम संबंधी आदतों का अध्ययन किया गया। यह कार्य कई वर्षों तक चला। हावर्ड मेडीकल स्कूल के शोधकर्ता अन्तत: निश्चित परिणामों पर पहुंच ही गए। उनके निष्कर्ष इस प्रकार हैं-
* जो व्यक्ति एक हफ्ते में तकरीबन 30 ग्राम नट्स का सेवन कर लेते हैं, वे बहुत ठीक रहते हैं। उनकी दिल के दौरे से मृत्यु की संभावना लगभग 47 प्रतिशत कम हो जाती है।
* इतना ही नहीं, रश इंस्टीच्यूट, शिकागो से संबंधित वैज्ञानिक भी एक निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है- जो लोग विटामिन र्ई की काफी मात्रा वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं उनकी स्मरण शक्ति ठीक रहती है। उन्हें अल्जीमर रोग होने का भय भी नहीं रहता।
*भारतीय डॉक्टरों की सिफारिश है- हमें बादाम तथा अखरोट का सेवन करते रहना चाहिए। इससे स्मरण शक्ति ठीक बनी रहती है। हर व्यक्ति को एक सप्ताह में 50 ग्राम नट्स अवश्य खाने चाहिए। इससे याददाश्त के कमजोर होने का भय नहीं रहता। (विनायक फीचर्स)

Comment:Cancel reply

Exit mobile version