आर्य नेता श्री जय नारायण अरुण नहीं रहे*

*
हार्दिक श्रद्धांजलि

आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रधान, आर्य विद्वान, ओजस्वी वक्ता, कवि व शिक्षाविद् श्री जय नारायण जी अरुण का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 92 वर्ष के थे।
श्री अरुण जी जीवन भर आर्य समाज व महर्षि दयानंद के मिशन के प्रति समर्पित रहे। वे एक कुशल संगठक थे तथा आर्य समाज के लोकप्रिय नेता थे। वैदिक कर्मकांड में भी वे विशेष रूप से पारंगत थे।
उनके आकस्मिक निधन के समाचार से सम्पूर्ण आर्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ समय से अस्वथ्य चल रहे थे।
उनके सुपुत्र श्री कपिल अरुण जी (मो. 9412567455) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री अरूण जी का अंतिम संस्कार कल दि . 30.12.2023 को प्रातः 10:00 बजे गंगा बैराज, बिजनौर में पूर्ण वैदिक रीति से किया जाएगा।
दिवंगत दिव्य आत्मा को हार्दिक श्रद्धांजलि!
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह दिव्य आत्मा को सद्गति दे तथा शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य व सामर्थ्य दे। ओ३म शांति: शांति: शान्ति:!
_*डॉक्टर अशोक कुमार आर्य*
संपादक _आर्यावर्त केसरी, अमरोहा

Comment: