Categories
महत्वपूर्ण लेख

शिवराज सिंह और कमलनाथ करेंगे चुनावी कैम्पेन, कार्यकर्ताओं को समझाएंगें वीडी शर्मा और सुरजेवाला

(पवन वर्मा-विनायक फीचर्स)

प्रदेश कांग्रेस और भाजपा में टिकट को लेकर हो रहे विरोध को अब थामने का दौर तेजी से चल रहा है। भाजपा ने इस विरोध को काफी हद तक संभाल लिया है। भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस में कमलनाथ ने कैम्पेन की कमान संभाल ली है। सीएम हर दिन सभाएं कर रहे हैं। कमलनाथ ने भी दौरे शुरू कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी को जिताने के लिए ग्राउंड वर्क संभाला है। कांग्रेस में नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने हाथ में ले ली है। वे पिछले दिनों भोपाल के एक बंगले में करीब 15 घंटे तक नाराज लोगों से मिलते रहे ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की ओर से चुनावी कैम्पेन की कमान संभाल ली है। वे लगातार सभाएं कर रहे हैं। हर दिन दो से तीन जगहों पर उनके दौरे हो रहे हैं। जनता में भी उनकी डिमांड ही सबसे ज्यादा है। उम्मीदवार भी शिवराज सिंह चौहान की सभाएं करवाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इधर पीसीसी चीफ कमलनाथ 26 अक्टूबर के बाद से पूरी तरह से चुनावी प्रचार में कूद जाएंगे। वे हर दिन सभा करेंगे। वे पूरे प्रदेश में सभाएं करेंगे। उनकी एक या दो सभाएं हर दिन होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा अभी ग्राउंड वर्क में जुटे हुए हैं। कैडर बैस पार्टी में चुनाव के दौरान ग्राउंड वर्क का अपना अलग ही महत्व है। वे पूरे प्रदेश में संगठन के दम पर उम्मीदवारों को मजबूती देने के काम में जुटे हुए हैं।

नकुलनाथ का बंगला सुरजेवाला का बना ठिकाना

छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ का भोपाल स्थित बंगला इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बंगले से रणदीप सिंह सुरजेवाला नाराज लोगों को मना रहे हैं। सोमवार को वे सुबह करीब दस बजे इस बंगले पर पहुंच गए थे। इसके बाद से वे लगातार यहां पर नाराज नेताओं को एक-एक कर बुला कर मिलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद से उन्होंने मिलने का सिलसिला शुरू किया जो सोमवार-मंगलवार की रात करीब ढाई बजे तक लगातार चला। बताया जाता है कि इस दौरान वे करीब सात सौ लोगों से मिले। मंगलवार की सुबह भी वे नकुलनाथ के बंगले पर पहुंच गए। जहां पर वे लगातार नाराज लोगों से मिलते रहे और वे उन्हें समझाइश भी दे रहे हैं। उनके समझाने का असर भी होने लगा है।

भाजपा में नाराजगी का दौर हुआ कम

इधर भाजपा में भी नाराजगी का दौर अब थमने लगा है। नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेताओं को मिली थी। इन सभी ने नाराज नेताओं से बातचीत की। इन नेताओं की समझाइश का असर दिखाई देने लगा है, इसके चलते ही पार्टी में नाराजगी का दौर थमने सा लगा है।(विनायक फीचर्स)

Comment:Cancel reply

Exit mobile version
betpark giriş
betgaranti giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
holiganbet güncel giriş
holiganbet güncel
holiganbet giriş
bettilt giriş
betpark giriş
klasbahis giriş
klasbahis giriş
holiganbet güncel
imajbet güncel
holiganbet güncel giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
bettilt giriş
betpark giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
Casinolevant Giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
casinolevant giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betpark giriş
betyap güncel
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
betyap giriş
grandpashabet giriş
betpark giriş