कर्नाटक भाजपा में नई मुसीबत

येदियुरप्पा के जाने के बाद कर्नाटक में भाजपा पर नई मुसीबत आ गई है। पहले यदियुरप्पा और अब ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आज लोकायुक्त पुलिस ने कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा के घर छापा मार 37 किलो चांदी, 1.9 किलो सोना और दस लाख 90 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। उप मुख्यमंत्री के साथ ही ईश्वरप्पा कर्नाटक भाजपा के प्रमुख भी हैं। शिमोगा के लोकायुक्त कोर्ट के आदेशानुसार यह छापेमारी की गई। ईश्वरप्पा पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्ट्राचार के जरिए काफी संपत्ति अर्जित कर रखी है। बैंगलोर में पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ईश्वरप्पा और उनके परिवार के नाम जो संपत्ति है उनसे संबंधित दस्तावेजों के लिए छापेमारी की गई है। पुलिस ने शिमोगा के अधिवक्ता बी विनोद की शिकायत पर ईश्वरप्पा, उनके बेटे केई कंटेश और ईश्वरप्पा की बहू शालिनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि ईश्वरप्पा ने गलत तरीके से शिमोगा में काफी संपत्ति बना रखी है। ईश्वरप्पा भाजपा के नए मंत्री है जिनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इससे पहले येदियुरप्पा भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा था जिसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ा था। छापेमारी का स्वागत करते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि सारा सच बाहर आ जाएगा। ईश्वरप्पा ने विपक्षी दल कांग्रेस के इस्तीफे की मांग से भी इनकार दिया। कांग्रेस की मांग थी कि सही जांच के लिए ईश्वरप्पा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरफ्तार से बचने के लिए ईश्वरप्पा और उनके परिवार को लोगों ने शिमोगा कोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की है।
पिछले महीने कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि वह विनोद की शिकायत पर ईश्वरप्पा, उनके बेटे और उनकी बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे। शिमोगा के निवासी ईश्वरप्पा राजस्व, ग्रामीण विकास और पंचायत राज में महत्वपूर्ण ओहदा रखते हैं।

Comment:

betbox giriş
betbox giriş
holiganbet giriş
holiganbet giriş
betnano giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
rinabet giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
vaycasino giriş
vdcasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betgaranti giriş
ikimisli giriş
vaycasino giriş
vaycasino giriş
betpark giriş
betpark giriş
sekabet giriş
betgaranti giriş
betgaranti giriş
romabet giriş
romabet giriş
İmajbet güncel
Safirbet resmi adres
Safirbet giriş
betnano giriş
noktabet giriş
ikimisli giriş
ikimisli giriş
nitrobahis giriş
sekabet giriş
sekabet giriş